Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल (Himachal Pradesh) ने को विभिन्न विभागों में 4,200 से अधिक खाली पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया। सरकार का कहना है कि इन भर्तियों से राज्य में न सिर्फ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे बल्कि बिजली, स्वास्थ्य और पंचायती राज जैसी मूलभूत सेवाएं भी मजबूत होंगी। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में भी कैबिनेट ने 25 स्टेनो-टाइपिस्ट के पदों की मंजूरी दी। इसके साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 38 सहायक प्रोफेसर नियुक्त होंगे।
हिमाचल प्रदेश में जल्द बंपर सरकारी नौकरी
सबसे अधिक पद बिजली विभाग में
सबसे अधिक पद बिजली विभाग में भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। साथ ही टी/मेट्स (तकनीकी पद) के 1,000 पदों को भी भरने का फैसला हुआ। रेवेन्यू विभाग में भी युवाओं के लिए मौका है। राज्य कैडर के अंतर्गत 645 पटवारियों की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। वहीं, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायतों के लिए 300 अपरेंटिस नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें मासिक वजीफा भी मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा फैसला
- राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए भी नई भर्तियों पर मुहर लगी।
- 200 मेडिकल अधिकारियों को अपरेंटिस के रूप में रखा जाएगा
- मेडिकल कॉलेजों में 400 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति होगी
- साथ ही, 38 सहायक प्रोफेसरों के पद भी भरे जाएंगे
रेवेन्यू और पंचायती राज विभाग में मौके
- युवाओं के लिए रेवेन्यू विभाग में भी नौकरी के अवसर खुल रहे हैं। राज्य कैडर के तहत 645 पटवारी भर्ती होंगे
नर्स के 400 पदों भरे जाएंगे
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए भी अहम फैसले लिए गए। स्वास्थ्य विभाग में 200 मेडिकल अधिकारियों को अपरेंटिस के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 400 स्टाफ नर्सों को अपरेंटिस के रूप में रखा जाएगा।
