Sarkari Naukri 2024: इस राज्य में लैबोरेट्री असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, आज से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

GSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने लैबोरेट्री असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

GSSSB Recruitment 2024 Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने लैबोरेट्री असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 1 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गई है।

Sarkari Naukri 2024

Sarkari Naukri 2024

GSSSB Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 221 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें लैबोरेट्री असिस्टेंट के 32 पद, लैबोरेट्री टेक्नीशियन के 73 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 54 पद, असिस्टेंट एग्जामिनर के 16 पद, सीनियर एक्सपर्ट के 5 पद, जूनियर एक्सपर्ट के 2 पद, पुलिस फोटोग्राफर के 5 पद और सर्चर के 34 पद शामिल हैं। बता दें कि सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है।

End of Feed