DSSSB Recruitment 2024, DSSSB Assistant Teacher Recruitment 2024: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर 9 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 फरवरी निर्धारित की गई है।
DSSSB Recruitment 2024
DSSSB Assistant Teacher Notification 2024: किसके लिए कितने पद
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट टीचर (नर्सरी) के कुल 1455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 614 पद, ईडब्ल्यूएस के 151 पद, ओबीसी के 377 पद, एससी के 198 पद और एसटी के 115 पद शामिल हैं।
DSSSB Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन
दिल्ली में असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारीख और कार्यक्रम तय समय के अंदर सूचित कर दिया जाएगा। योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
How to Apply for DSSSB Assistant Teacher Recruitment 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद असिस्टेंट टीचर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करे।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
DSSSB Recruitment 2024: कितनादेना होग शुल्क
अभ्यर्थी दिल्ली असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए 9 जनवरी से 7 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
