DSSSB PGT Recruitment 2024: दिल्ली में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई

DSSSB PGT Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी दिल्ली पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

DSSSB PGT Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो दिल्ली पीजीटी भर्ती 2023 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 9 जनवरी से 7 फरवरी 2024 तक ऑनालइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

DSSSB PGT Recruitment 2024

DSSSB PGT Recruitment 2024

DSSSB PGT Notification 2024: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के कुल 297 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 126 पद, ओबीसी के 54 पद, एससी के 38 पद, एसटी के 41 पद और ईडब्ल्यूएस के 38 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed