DRDO Scientist Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: डीआरडीओ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DRDO Scientist Recruitment) खबर है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने साइंटिस्ट के 148 पदों पर भर्ती (DRDO Scientist Vacancy) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 7 जून 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27जून 2025 थी। यहां आप डीआरडीओ साइंटिस्ट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
DRDO Scientist Recruitment 2025: डीआरडीओ ने साइंटिस्ट के 148 पदों पर निकाली वैकेंसी
DRDO Scientist Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
डीआरडीओ के साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज अलग अलग आयु सीमा निर्धारित है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 साल, ओबीसी के लिए 38 साल, एससी एसटी के लिए 40 साल और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
DRDO Scientist Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले rac.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Career सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
DRDO Scientist Recruitment 2025: फीस
अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) - 100 रुपये
एससी (SC), एसटी (ST), पीडब्ल्यूबीडी (PWBD), महिला - निशुल्क
DRDO Scientist Vacancy 2025
डीआरडीओ के साइंटिस्ट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन गेट स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकाी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
