SSC Delhi Police Vacancy 2025 Apply Online: दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। आपको पता ही होगा कि अभी हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के पदों के लिए कुल 7,565 आवेदन मंगाए हैं, जिनमें पूर्व सैनिकों के लिए विशेष श्रेणियां भी शामिल हैं। (SSC Delhi Police Vacancy 2025 Apply Online) अब खबर है कि कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष के 737 और हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर) के 552 पदों पर भर्ती के लिए और आवेदन मंगाए हैं।
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल व ड्राइवरों की बंपर भर्ती
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?, SSC Delhi Police Vacancy 2025 Online Form Date
SSC Delhi Police Vacancy 2025 Date: दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है, जबकि शुल्क भुगतान करने के लिए (SSC Delhi Police Vacancy 2025 Last Date) 16 अक्टूबर की रात 11 बजे तक का समय मिलेगा। आप चाहें तो आवेदन में त्रुटि होने पर उसमें सुधार भी कर सकते हैं, इस संशोधन के लिए 23 से 25 अक्टूबर तक अवसर मिलेगा।
कब तक होगी परीक्षा
दोनों ही भर्तियों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में संभावित है। इच्छुक अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे, आवेदन की फीस 100 रुपये है। सभी वर्गों की महिलाओं व एससी एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।
होगी निगेटिव मार्किंग
हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर/ टेलीप्रिंटर ऑपरेटर) की भर्ती की लिखित परीक्षा में इस बार 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। यानी प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक कटेगा। जबकि पिछली 2022 की भर्ती में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
भर्ती से जुड़ी खास बातें
1- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए
2- आयु सीमा: 18 से 30 साल! आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट रहेगी
3- चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (10वीं लेवल का), शारीरिक दक्षता परीक्षा व मापतौल परीक्षा, डीवी, ट्रेड टेस्ट, मेडिकल एग्जाम।
4- निगेटिव मार्किंग: लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटा जाएगा।
5- फिजिकल टेस्ट पुरुष के लिए 7 मिनट में 1600 मीटर की दौड़, साढ़े 12 फीट लंबी कूद, साढ़े 3 फीट ऊंची कूद
6- कद काठी पुरुष: 170 सेमी कम से कम लंबाई हो, सीना 81 - 85 सेमी। 4 सेमी का फुलाव जरूरी।
7- कद काठी महिला: 157 सेमी कम से कम लंबाई हो।
8- फिजिकल टेस्ट व ट्रेड महज क्वालिफाइंग होंगे। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों से बनेगी।
SSC Delhi Police Vacancy 2025 Notification: नोटिफिकेशन के लिए डारयेक्ट लिंक
हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर/ टेलीप्रिंटर ऑपरेटर) भर्ती की खास बातें
1- उम्र: 18 से 27 वर्ष! आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट रहेगी
2- शैक्षणिक योग्यता: साइंस व मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास या मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) रखी गई है।
3- चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीई व एमटी), ट्रेड टेस्ट, इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग टेस्ट (15 मिनट में 1000 की डिप्रेशन), बेसिक कंप्यूटर फंक्शनिंग टेस्ट। मेरिट लिखित परीक्षा के प्राप्तांक से बनेगी, बाकी सब टेस्ट क्वालिफाइंग हैं।
4- फिजिकल टेस्ट पुरुष के लिए: साढ़े 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, साढ़े 12 फीट लंबी कूद, साढ़े 3 फीट ऊंची कूद
5- फिजिकल टेस्ट महिला के लिए: महिलाएं - 5 मिनट में 800 मीटर दौड़, 9 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद
6- कद काठी पुरुष: 170 सेमी कम से कम लंबाई हो, सीना 81 - 85 सेमी। 4 सेमी का फुलाव जरूरी।
7- कद काठी महिला: 157 सेमी कम से कम लंबाई हो।
कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ दोनों भर्तियों में लिखित परीक्षा पास करने के बाद दौड़ और कदू (फिजकल टेस्ट) की परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छे पढ़ना जरूरी है।
