Delhi Metro Vacancy 2025: दिल्ली मेट्रो में मैनेजर के पद पर निकली वेकेंसी, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Delhi Metro Bharti 2025: दिल्ली मेट्रो में कई सारी भर्तियां निकली हैं। इसमें से एक जनरल मैनेजर की भी है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से निकालना होगा और फिर इसे सही सही भरकर मेट्रो प्रशासन को भेजना होगा।

Delhi Metro Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से जनरल मैनेजर के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने का मोड ऑफलाइन होगा, जिसकी आखिरी तारीख 14 नवंबर 2025 रखी गई है। इस भर्ती के लिए पहले तो डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और फिर इसके बाद इसी सही से भरकर मेट्रो प्रशासन को भेजना होगा। चलिये जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जानकारी...

Delhi metro vacancy 2025

Delhi metro vacancy 2025 (iStock)

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन?

इस भर्ती के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सारी जानकारी सही तरीके से भरकर general Manager HR/Project Delhi Metro Rail Corporation Ltd, Metro Bhawan, Fire Brigade Lane, Barakhamba Road, New Delhi पर भेजना होगा। इस ऑफलाइन आवेदन के अलावा सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी को ईमेल career@dmrc.org पर भी भेजना होगा।

End of Feed