Delhi HC Vacancy: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले 10 वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक शानदार मौका है। DSSSB (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के लिए कई वेकेंसियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 26 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2025 तय की गई है। यानी कि उम्मीदवारों के पास अभी सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लास्ट डेट निकलने से पहले ही आवेदन कर लें।
Delhi HC Recruitment (iStock)
आखिरी डेट से पहले-पहले सभी उम्मीदवार आवेदन कर लें। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं। इस वेकेंसी से कुल 20 पद भरे जाने हैं। कुछ ड्राइवर्स के और कुछ प्रोसेस सर्वर के। आवेदक के पास लाइट मोटर व्हीकल या फिर कोई वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना बेहद जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार का 10वीं या फिर 12वीं पास होना भी अनिवार्य है।
अगर कोई उम्मीदवार पहले से ही सेना के किसी विभाग में ड्राइवर है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कम से कम दो साल का ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...
- सबसे पहले डीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (DSSB) पर जाएं।
- फिर होमपेज में अप्लाई नाऊ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- फिर अपने डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अब आवेदन फीस जमा करें।
- शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर लें।
- अब उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सेव करके रख लें।
