DDA Recruitment 2025: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में सरकारी नौकरी, 1732 वैकेंसी के लिए आ गया एग्जाम शेड्यूल

DDA Recruitment 2025 Exam Schedule OUT: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने 1732 पदों को भरने के लिए एग्जामिनेशन शेड्यूल की घोषणा कर दी है। परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2025 और 3 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा।

DDA Recruitment 2025 Exam Schedule Announced: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने 1732 पदों को भरने के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसके लिए परीक्षा का शेड्यूल आ गया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिये ग्रुप A, B और C के पदों को भरा जाएगा। 6 अक्टूबर को एडवर्टाइजमेंट नंबर 09/2025 के तहत रजिस्ट्रेशन खुलने के बाद एप्लीकेशन विंडो 5 नवंबर को बंद हो गई थी।

DDA Exam 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेज-I कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 16 दिसंबर 2025 और 3 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

End of Feed