CM योगी ने 510 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, बोले- नियुक्ति प्रक्रिया पर कोई नहीं उठा सकता उंगली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने नागरिकों के साथ शासन की योजनाओं को नौकरियों में भेदभाव करना सबसे बड़ा पाप है, जो सरकारें प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से रोकतीं थी जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। हमारी सरकार ने यह व्यवस्था बनाई है कि चयन की प्रक्रिया से लेकर नियुक्ति प्रक्रिया तक किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव न होने पाए। विगत छह वर्ष में छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में हम सफल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश की नियुक्ति प्रक्रिया पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनौती से जो घबरा जाता है वह कुछ नहीं प्राप्त कर पाता। अगर चुनौती आपके सामने है तो इसका मतलब है कि आपके लिए कुछ नए अवसर आने वाले हैं।

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

510 नव नियुक्त अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में 199 समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सचिवालय प्रशासन विभाग), 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) एवं 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) (कुल 510) को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। वर्ष 2022 से चल रहे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत आठ महीने में यह 10वां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है। अब तक सरकार द्वारा 21,500 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा चुका है।

End of Feed