CGPSC SI Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर नौकरी का मौका, आज से करें अप्लाई, जानें योग्यता

CGPSC SI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

CGPSC SI Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आज यानी 23 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 22 नवंबर से 24 नवंबर 2024 तक आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर सुधार कर सकेंगे।

CGPSC SI Recruitment 2024

CGPSC SI Recruitment 2024

CGPSC SI Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम कुल 341 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सूबेदार के 19 पद, सब इंस्पेक्टर के 278 पद, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) के 11 पद, प्लाटून कमांडर के 14 पद, सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) के 4 पद, सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 1 पद, सब इंस्पेक्टर (कम्प्यूटर) के 5 पद और सब इंस्पेक्टर (सायबर क्राइम) के 9 पद शामिल हैं।

End of Feed