CG Vyapam Vacancy 2025, Chhattisgarh Amin Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CG Vyapam Vacancy 2025) खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जल संसाधन विभाग में अमीन के 50 पदों पर भर्ती (Chhattisgarh Ameen Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अमीन के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है। एप्लीकेशन फॉर्म में केक्शन के लिए उम्मीदवारों को 18 से 20 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। यहां आप छत्तीसगढ़ अमीन के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
CG Vyapam Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में अमीन के पदों पर निकली वैकेंसी
CG Vyapam Vacancy 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अमीन के पदों पर भर्ती के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग पदों का विभाजन किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 21 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 16 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद व अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) के लिए 16 पद आरक्षित हैं।
CG Vyapam Vacancy 2025 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यहां अमीन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी जरूरी है। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Chhattisgarh Ameen Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRDA25) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर Application Form की एक छायाप्रति निकाल लें।
Chhattisgarh Amin Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
छत्तीसगढ़ के अमीन के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और प्रशिक्षण के अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 6 माह के प्रशिक्षण के दौर से गुजरना होगा।
Chhattisgarh Amin Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
यहां अमीन के पदों पर भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को संभावित है। परीक्षा 16 जिला मुख्यालयों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित होगी।
