BTSC Work Inspector Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की तरफ से वर्क इंस्पेक्टर के 1114 से पदों पर वैकेंसी (BTSC Work Inspector Recruitment 2025) निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन देना होगा। भर्ती (BTSC Work Inspector Recruitment) के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2025 तय की गई है।
BTSC Work Inspector
बताते चलें कि ये वेकेंसी बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने वर्क इंस्पेक्टर के 1100 पदों पर निकाली है। यहां यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया (BTSC Work Inspector Recruitment) गया है। यहां आप बीटीएससी वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, प्लंबर ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित है। यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37/40/42 वर्ष है।
BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) - 100 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) - 100
BTSC Work Inspector Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
लिखित परीक्षा (Written Exam)
दस्तावेजों का वेरिफिकेशन (Documents Verifiation)
मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination)
बीटीएससी के वर्क इंस्पेक्टर के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
