BSSC Vacancy 2025: बिहार चुनाव के बीच 23,175 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

BSSC ने बिहार चुनाव के बीच सेकेंड इंटर लेवल वेकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। जानें आवेदन करने का प्रोसेस...

BSSC Inter Level Vacancy 2025: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल वेकेंसी 2025 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस फिर से ओपन कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेकेंसी के लिए 27 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन करना होगा।

BSSC Vacany 2025

BSSC Vacany 2025

इतने पदों पर होगी बहाली

बताते चलें कि इस भर्ती के जरिये कुल 23,175 पदों पर बहाली होनी है। इससे पहले पदों की संख्या 12,199 थी मगर बाद में आयोग ने इसे बढ़ाकर 23,175 कर दिया। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आवेदन किया है, उन्हें फिर से करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed