BSPHCL Recruitment 2024: बिहार बिजली विभाग में जूनियर अकाउंट्स क्लर्क पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

BSPHCL Recruitment 2024, Bihar Sarkari Naukri 2024: बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने जूनियर अकाउंट्स क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

BSPHCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) तथा इसके सहायक कंपनी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPHCL) व साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPHCL) के ओर से जूनियर अकांउट्स क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर 19 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो चुकी है।

BSPHCL Recruitment 2024

BSPHCL Recruitment 2024

BSPHCL Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के 300 पदों की भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल के लिए 43 सीटें, जनरल (महिला) के लिए 23 सीटें, ईडब्ल्यूएस के लिए 19 सीटें, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 11 सीटें, एससी के लिए 40 सीटें, एससी (महिला) के लिए 22 सीटें, एसटी के लिए 05 सीटें, एसटी (महिला) के लिए 02 सीटें, ईबीसी के लिए 52 सीटें, ईबीसी (महिला) के लिए 28 सीटें, बीसी के लिए 36 सीटें और बीसी (महिला) के लिए 19 सीटें है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी के आधार पर होगा।

End of Feed