BSF Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में नौकरी का सुनहरा मौका, 69,100 पदों पर निकली वैकेंसी

जो युवा बीएसएफ में जाने का सपना देख रहे हैं वो इन पोस्ट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट recct.bsf.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन दे सकते हैं। बीएसएफ ने 69,100 पदों पर वेकेंसी निकाली है। पोस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2025 है।

BSF Constable recruitment 2025: अगर आप भी बॉर्डर पर रहकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 69100 पदों पर वेकेंसी निकाली है। ये सभी पोस्ट ग्रुप C के लिए निकाली गई हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्तूबर 2025 से शुरू हो जाएंगे और फिर 4 नवंबर 2025 तक चलेंगे। जो लोग बीएसएफ में जाने का सपना देख रहे हैं वो इन पोस्ट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट recct.bsf.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन दे सकते हैं।

बीएसएफ ने निकाली बंपर वेकेंसी

BSF Constable recruitment 2025

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती (BSF GD Constable Recruitment 2025)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए वो अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने विज्ञापन की लास्ट डेट के पहले के 2 सालों में किसी भी रिकग्नाइज्ड टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट किया हो या फिर मेडल जीता हो। आयु सीमा 18 से लेकर 23 साल के बीच की रखी गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक रिजर्व कैटेगरी वालों के लिए आयु सीमा में छूट रखी गई है।

End of Feed