BSF Constable Recruitment 2025: कांस्टेबल के 3588 पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

BSF Constable Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर आज यानी 23 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बीएसएफ में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर आज यानी 23 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 3588 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 3406 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 182 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड/स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed