BPSC Head Teacher and Head Master Admit Card 2024: बिहार में हेड मास्टर और हेड टीचर के पद पर आवेदन करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से हेड टीचर भर्ती और Head Master भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस वैकेंसी के माध्यम से 46000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी है। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवार BPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार में हेड मास्टर और हेड टीचर एडमिट कार्ड
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हेड टीचर के पद पर आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा अब 28 और 29 जून 2024 को होनी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
BPSC Head Teacher Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें।
- अब Head Teacher/Head Master Written (Objective) Competitive Examination – Regarding Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
- यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
BPSC Head Teacher and Head Master Admit Card 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।
Admit Card में होंगी ये डिटेल्स
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता-पिता का नाम भी होगा। एडमिट कार्ड पर रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम डेट, एग्जाम सेंटर का पता, फोटो और सिग्नेचर जैसी डिटेल्स होंगी। इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
बिहार में हेड टीचर के पद पर निकली इस भर्ती के माध्यम से कुल 40,247 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, हेड मास्टर के लिए कुल 6061 पदों पर भर्तियां निकली थी। इन पदों के लिए परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित हो गई थी। एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।
