Sarkari Naukri: रेलवे, आर्मी और बैंक के कई पदों पर नौकरी-जानिए कहां निकली है वैकेंसी
सरकारी नौकरी जॉब्स, लेटेस्ट नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, कटऑफ, आंसर की व रिजल्ट की सबसे तेज जानकारी के लिए इस ब्लॉग पर नजर बनाए रहें। यहां प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी को डायरेक्ट लिंक के साथ दिया जाता है, आप चाहें 10वीं पास हों या पीएचडीधारक सभी के लिए अपडेट यहां अपलोड किए जाते हैं। साथ ही साथ एजुकेशन सेक्टर की भी जरूरी खबरों को कवर किया जाता है।
इस समय एसएससी एमटीएस, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी सीजीएल, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आदि से जुड़े नोटिफिकेशन चल रहे हैं। 5 मई को सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2020 की फाइनल आंसर की और आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आने वाले हैं, साथ ही बैंक व अन्य क्षेत्रों में लगातार अपडेट आ रहे है, जिनकी जानकारी यहां साझा की जाती है।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2022 Download Direct Link
एजुकेशन सेक्टर में सीबीएसई टर्म 2 पेपर चल रहे हैं, जिनकी आंसर की व एनालिसिस कॉपी का लिंक यहां दिया जाता है। इसके अलावा राजस्थान बोर्ड व यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है, जिस पर हमारी टीम नजर बनाए हुए हैं।
Also Read: Rajasthan Police Constable Admit Card 2022 LIVE Updates: एडमिट कार्ड अपडेट
Sarkari Naukri 2022: इंडियन आर्मी के इन पदों पर निकली भर्ती
भारतीय सेना का यह विज्ञापन 07 मई, 2022 के विज्ञापन में जारी किया गया है और इसके लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में मंगाए गए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन रोजगार समाचार में रिलीज किया गया है।
Sarkari Job 2022: राजस्थान पुलिस विभाग के हजारों पदों पर भर्ती
राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से रिलीज किए गए कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल मिलाकर 4500 से ज्यादा पदों को लेकर योग्य उम्मीदवार चयनित किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार का चयन लिखित और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022
राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई से लेकर 16 मई, 2022 तक राज्य के अलग-अलग जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड को बीते दिन ही जारी कर दिया गया है।
Sarkari Naukri Admit Card: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड को रिलीज कर दिया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए नीचे दिए एक अपडेट में डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक के इतने पदों पर होनी है भर्ती
एसबीआई सहित बैंक जॉब्स के लिए चयनित उम्मीदवारों को बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। सरकारी नौकरी पद भर्ती की मदद से बैंक की ओर से कुल मिलाकर 35 खाली पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: जानिए बैंक आवेदन को लेकर अपडेट
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक स्पेशलिस्ट कैडर अफसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन रिलीज हुए है। जो भी उम्मीदवार आवेदन की इच्छा रखते हैं, वह आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। बैंक आवेदन लास्ट डेट 17 मई, 2022 को निर्धारित की है।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई सहित इन विभागों में निकली भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर अफसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं। उम्मीदवार इस भर्ती में जो उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, वह अपने आवेदन भारतीय स्टेट बैंक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से sbi.co.in पर जाकर कर सकते हैं।
केरल लोक सेवा आयोग में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती
केरल लोक सेवा आयोग ने कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन इनवाइट किए हैं, जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन केरल पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाकर कर लें। भर्ती के माध्यम से कुल 199 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
MAHATRANSCO में सहायक इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) ने सहायक इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार महाट्रांस्को की आधिकारिक वेबसाइट mahatransco.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
SSC GD Constable PET Admit Card 2021: डाउनलोड करने के स्टेप्स
उम्मीदवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे 'Download E-Admit Card of PST / PET for CT / GD 2021 Scheduled from 18/05/2021 to 09/06/2021' लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा और यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरकर सर्च बटन को क्लिक करें।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हुए प्रिंट आउट भी निकाल लें।
SSC GD Constable PET Admit Card: फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल पद की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। जिन उम्मीदवार ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती
भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जून 2022 निर्धारित की गई है। सभी योग्य उम्मीद्वारआधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: भारतीय सेना में इस आधार पर होगा चयन
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए उम्मीद्वारों को इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद इन उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 11 मई से 9 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: सेना भर्ती की आयु सीमा?
भारतीय सेना की ओर से टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स को लेकर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु सीमा 27 साल निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय यानी यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री भी होनी चाहिए।
Rajsthan Police Constable Admit Card: एडमिट कार्ड लिंक हुआ जारी
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। निर्धारित लिंक पर क्लिक करते हुए सीधे राजस्थान पुलिस प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी निर्धारित तिथि और समय पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यहां देखिए डायरेक्ट लिंक - Rajsthan Police Constable Admit Card Link
Sarkari Naukri 2022: भारतीय सेना स्ट्रीम में होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम, एरोनॉटिकल, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि स्ट्रीम में भर्ती की जाएगी। भारतीय सेना के इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय सेना भर्ती पर नोटिफिकेशन
इंडियन आर्मी सभी योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Sarkari Naukri 2022 Live: MSC के इन पदों पर होगी भर्ती
बैंक में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनी क्लर्क के 166 पद और ट्रेनी जूनियर ऑफिसर के 29 पद शामिल है।
Sarkari Naukri 2022: MSC बैंक भर्ती का नया नोटिफिकेशन
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने ट्रेनी अफसर पदों और ट्रेनी क्लर्क पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन की मांग की है। इसके लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: BSF भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
बीएसएफ भर्ती के लिए सरकारी नौकरी के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक किया जा सकता है।
Sarkari Naukri 2022 Live: BSF भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसए इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा पास होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: BSF भर्ती के लिए इतना वेतन
बीएसएफ पदों के लिए उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35 हजार रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: BSF भर्ती नोटिफिकेशन और पद
सीमा सुरक्षा बल की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के 57 पद, इंस्पेक्टर के 1 पद और जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर के 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बीएसएफ ने सब इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन रिलीज किया है। योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन रिलीज होने के 45 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट के लिए नौकरी
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से उम्मीदवार 7 मई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। पीएनबी ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है।
Sarkari Result Live - परीक्षा स्थगित करने की मांग
NEET PG 2022 21 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। हालांकि, छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध कर रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के नाम से एक फर्जी सर्कुलर चल रहा है। ऐसे आप किसी भी खबर को पुख्ता करने के लिए आधिकारिक साइट को विजिट करें।
Sarkari Result 2022 - WBJEEB आंसर की जारी
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने शुक्रवार को आधिकारिक WBJEE 2022 उत्तर कुंजी wbjeeb.nic.in पर जारी की। अब जब उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, तो उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बीपीएसएससी ने जारी किया रिजल्ट
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), सार्जेंट और [सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) के पद के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। BPSSC SI मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल 2022 (रविवार) को कुल 47900 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी और 43875 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
Sarkari Naukri Live - राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान में नौकरी
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशिक्षण प्रबंधक के 15 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - केरल लोक सेवा आयोग
केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) ने एक विशेष चयन बोर्ड के माध्यम से भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडो विंग (केवल पुरुष) में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 199 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) जल्द ही अपनी वेबसाइट (sssb.punjab.gov.in) पर ग्राम विकास आयोजक (VDO) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब राज्य में कुल 792 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - रेलवे भर्ती का नया अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा वेतन स्तर 4 और 6 आवेदकों के लिए 9 मई और 10,2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों से छात्रों की आवाजाही की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे 65 विशेष ट्रेनें चलाएगा। विवरण रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में नौकरी
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने 07 मई 2022 को सहायक के पद के लिए आवेदन जमा करने के लिए लिंक जारी किया है। स्नातक IARI ICAR भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट - iari.res.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naurki 2022 - ट्रेनी जूनियर ऑफिसर और ट्रेनी क्लर्क के पद खाली
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (MSC Bank) ने ट्रेनी जूनियर ऑफिसर और ट्रेनी क्लर्क के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई है। इच्छुक उम्मीदवार एमएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.mscbank.com पर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
PSEB पंजाब बोर्ड कक्षा 5 के परिणाम जारी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने PSEB पंजाब बोर्ड कक्षा 5 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 5 के छात्र जो बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने कक्षा 5 के परिणाम PSEB की आधिकारिक साइट pseb-ac.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने व अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं PSEB 5th Class Result 2022
Sarkari Result Live - सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में नौकरी
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, CURAJ ने फैकल्टी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CURAJ की आधिकारिक साइट curaj.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2022 तक है।
Sarkari Naukri Live - पंजाब नेशनल बैंक भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 145 विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 7 मई, 2022 को समाप्त होगी। उम्मीदवार इस पीएनबी एसओ भर्ती अभियान के लिए pnbindia.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र पीएनबी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती डैशबोर्ड पर उपलब्ध हैं।
Sarkari Result Live - बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), सार्जेंट और [सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) के पद के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। BPSSC SI मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को कुल 47900 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी और 43875 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट देखने के लिए bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
Sarkari Result Live - केरल लोक सेवा आयोग
केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) ने एक विशेष चयन बोर्ड के माध्यम से भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडो विंग (केवल पुरुष) में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में नौकरी
इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वित्त सहायक, मानव संसाधन सहायक, आईटी प्रभारी और अन्य के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी व आवेदन के लिए ircon.org पर जाएं।
Sarkari Result Live - शिक्षा विभाग में निकली बंपर भर्ती
पंजाब शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा किए हैं, वे अपने आवेदन नवीनतम 15 मई 2022 तक जमा कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2022 थी। नियत तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी जाती है।
Sarkari Result Live - भारतीय सेना में करियर
भारतीय सेना ने 4 साल के बीएससी नर्सिंग कोर्स के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस वर्ष, एमएनएस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एनईईटी (यूजी) 2022 के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार 11 मई से 31 मई 2022 तक joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: AIIMS में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती
एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 138 खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in की मदद से 9 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: PPSC भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
पीएनबी की वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाएं।
इसके बाद 'करियर' सेक्शन में जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करते हुए लॉग इन करें।
'सेव एंड नेक्स्ट' पर क्लिक करें और कंप्लीट रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
Sarkari Job 2022 Live: PPSC भर्ती चयन प्रक्रिया
पीपीएससी परीक्षा की डेट्स के बारे में उम्मीदवारों को निश्चित समय पर सूचित किया जाएगा। लिखित प्रतियोगी परीक्षा में 120 सवाल होंगे और हर प्रश्न के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। पीपीएससी उम्मीदवार चयन 480 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: PPSC जरूरी योग्यता और डेट
पीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया की मदद से असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कुल मिलाकर 119 पदों को भरा जाना है। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन की लास्ट डेट: 20 मई 2022
आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 30 मई 2022
Sarkari Naukri 2022: PPSC असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पद वैकेंसी
पीपीएससी यानी पंजाब लोक सेवा आयोग के लिए बैचलर ऑफ लॉ की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। PPSC ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Naukri 2022: पीएनबी भर्ती के लिए जरूरी डेट्स
पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी की भर्ती को लेकर संबंधित जरूरी डेट्स को यहां पर आप देख सकते हैं।
पीएनबी एसओ आवेदन शुरू होने की तिथि- 22 अप्रैल 2022
पीएनबी एसओ परीक्षा तिथि- 12 जून 2022
पीएनबी एसओ आवेदन की अंतिम तिथि- 07 मई 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक भर्ती आवेदन कैसे करें?
पीएनबी की वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाएं और इसके बाद 'करियर' सेक्शन में जाएं।
अपना रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
'सेव एंड नेक्स्ट' पर क्लिक करें और पूरे रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
Sarkari Naukri Job 2022: PNB भर्ती योग्यता और चयन प्रक्रिया
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित फील्ड में 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पीएनबी एसओ भर्ती 2022 के लिए सफलतापूर्वक अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो देश में 12 जून 2022 को होगी।
Sarkari Naukri 2022: पीएनबी भर्ती 2022 पदों पर होगी भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के माध्यम से कुल 145 पदों को भरा जाएगा, जिनमें मैनेजर (रिस्क) के 40 पद, सीनियर मैनेजर के 5 पद और मैनेजर क्रेडिट के 100 पद शामिल हैं। पीएनबी में हाल ही में यह भर्ती निकाली गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट के लिए नौकरी
पीएनबी भर्ती के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी एसओ के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से उम्मीदवार 7 मई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्रेजुएट उम्मीदवार के लिए भर्ती निकाली गई है।
AIIMS Sarkari Bharti 2022: जानिए चयन प्रक्रिया व आवेदन फीस
एम्स भर्ती के आवेदकों का चयन इंटरव्यू की मदद से किया जाएगा। इसके लिए ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के आवेदक को 1000 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के आवेदक को 800 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी।
Sarkari Job 2022: ISRO रिक्रूटमेंट की जरूरी डेट्स और इन पदों पर भर्ती
रिसर्च एसोसिएट: 2 पद
जूनियर रिसर्च फेलो: 12 पद
रिसर्च साइंटिस्ट: 41 पद
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू: 25 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट: 08 मई 2022
Sarkari Naukri 2022: HCL में फिटर सहित कई पदों पर भर्ती
एचसीएल यानी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड फिटर सहित कई खाली पदों के लिए आवेदनों की मांग की गई हैं और इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com की मदद से 21 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: ISRO भर्ती के लिए nrsc.gov.in पर करें आवेदन
इसरो के भर्ती अभियान की मदद से संगठन के कुल 55 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल से शुरू हुए थे। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किए हैं, वह एनआरएससी आधिकारिक वेबसाइट nrsc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: ISRO के इन पदों पर निकली भर्ती
नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से आरए, जेआरएफ और रिसर्च साइंटिस्ट पदों को लेकर उम्मीदवारों से आवेदनों को आमंत्रित किया गया हैं। इसके लिए उम्मीदवार 08 मई, 2022 तक इन पद के लिए अपने आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2023 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार यूपीएससी कैलेंडर 2022 को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी कैलेंडर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर 4 मई 2022 को जारी किया गया था।
Sarkari Result Live - पंजाब सरकार में नौकरी
पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में कुल 26454 रिक्तियों को मंजूरी दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार ने दावा किया है कि शपथ ग्रहण समारोह के 50 दिनों के भीतर एक और वादा किया गया है। सरकार में विभिन्न पदों के लिए युवाओं के लिए 26454 रिक्तियां निकाली गई हैं। विभागों में कृषि, उत्पाद शुल्क और कराधान, पशुपालन आदि शामिल हैं।
Sarkari Result Live - यूसीआईएल में नौकरी
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने विभिन्न सरकारी संगठनों में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जारी हुई सीजीएल टियर- II के लिए फाइनल आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- II), 2022 के पद पर भर्ती के लिए टियर 2 उत्तर कुंजी जारी की है। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी। ssc.nic.in
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 28 और 29 जनवरी 2022 को पूरे देश में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 चरण 1 परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड करने के लिए rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 फेज 1 परीक्षा 9 मई और 10 मई को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - बीएसएफ में शुरू हुए आवेदन
पंजीकरण प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई थी। जारी नोटिफिकेशन के तहत इन पदों को भरा जाएगा
रिक्ति विवरण
इंस्पेक्टर (वास्तुकार): 1 पद
सब इंस्पेक्टर (वर्क्स): 57 पद
जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल): 32 पद
Sarkari Result Today - CUET 2022 पंजीकरण
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, या CUET 2022, पंजीकरण की तारीख 22 मई तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे CUET 2022 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आरपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021, ऐसे करें आवेदन
आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, आरपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021 लिंक पर क्लिक करें
पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें
इस लिंक से देखें आधिकारिक जानकारी
Apply Online for - RPSC Asst Professor Recruitment 2021
Sarkari Result Live - JPSC सिविल सेवा साक्षात्कार एडमिट कार्ड जारी
JPSC सिविल सेवा साक्षात्कार एडमिट कार्ड 2022 के लिए डाउनलोडिंग लिंक झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आयोग को 08 मई 2022 से योग्य उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन / साक्षात्कार आयोजित करना है। संयुक्त सिविल सेवा मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-jpsc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के साथ अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पुलिस विभाग में नौकरी
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने आबकारी कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे अपने साक्षात्कार के प्रवेश पत्र डब्ल्यूबी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक की होगी भर्ती
पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग ने सहायक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के पद पर भर्ती के संबंध में सूचना अपडेट की है, जिसके अनुसार, WBSSC सहायक शिक्षक अधिसूचना और WBSSC हेडमास्टर अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Sarkari Result Live - एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- II), 2022 के पद पर भर्ती के लिए टियर 2 उत्तर कुंजी जारी की है। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 28 और 29 जनवरी 2022 को पूरे देश में आयोजित की गई थी।

