Sarkari Naukri 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंजाब पुलिस और MP Police में बंपर भर्ती
Sarkari Naukri-Result 2021: सरकारी नौकरी 2021, आज की वैकेंसी, लेटेस्ट नोटिफिकेशन, महत्वपूर्ण एग्जाम की आंसर-की, एडमिट कार्ड, रिजल्ट की जानकारी सहित शिक्षा जगत की हर बड़ी खबर जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर यहां बने रहिए। यूपी आंगनबाड़ी, हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंजाब पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी के मौके हैं।
Sarkari Naukri-Result 2021: यदि आप लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ, आंसर की, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़े नोटिफिकेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को जरूर फॉलों करें। यहां हिंदी बोले जाने वाले राज्यों में निकलने वाली नौकरियों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा आप SSC, UPSC, UPSSSC, REET, UGC और RPSC से जुड़े अपडेट्स भी जान सकेंगे। हर युवा पढ़ाई खत्म होने के साथ साथ सरकारी नौकरी की तलाश में रहता है, कई लोग पढ़ाई के साथ साथ ही तैयारी शुरू कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप तक सरकारी जॉब से जुड़ी हर खबर समय रहते पहुंच जाए।
NCRTC में 226 पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने 226 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। इसमें मेंटेनेंस एसोसिएट, स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेल ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग एसोसिएट टेक्निशियन के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल के लिए कब तक करें आवेदन
पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 2340 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 18 वर्ष से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार का वेतनमान 19,900 रुपये होगा। जनरल उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ ST/ BC वर्ग के कैंडिडेट्स को 800 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, ऐसे होगा चयन
फिटर के 200 पद, इलेक्ट्रीशियन के112 पद, मशीनिस्ट के 56 पद, वेल्डर (जी एंड ई) के 88 पद, पेंटर (जी) के12 पद, टर्नर के 20 पद और ए.सी. मैकेनिक्स के 4 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका है।
इन सभी पदों के लिए आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 10 + 2 परीक्षा प्रणाली में मैट्रिक / 10वीं में उत्तीर्ण या मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। चयन में कोई लिखित परीक्षा या फिर साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। एक्ट अपरेंटिस की नियुक्ति पोर्टल में उपलब्ध कराए गए दसवीं कक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर मैरिट सूची के आधार पर होगी।
सांख्यिकी अधिकारी के पद की सरकारी नौकरी का मौका
सांख्यिकी अधिकारी के पद के लिए सरकारी नौकरी आई है। इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री या स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री या वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में सांख्यिकी विषय के साथ मास्टर डिग्री या एमएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री होने की जरूरत है।
सांख्यिकी अधिकारी से जुड़ी इस पोस्ट को लेकर आधिकारिक वेबसाइट्स rpsc.rajasthan.gov.in और rpsc.rajasthan.gov.in से इस संबंध में और ज्यादा जानकारी पा सकते हैं।
सीएलडब्ल्यू ने अपरेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती
सीएलडब्ल्यू (चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स) की ओर से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है और इच्छुक लोग अपना आवेदन भेज सकते हैं। चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स की आधिकारिक साइट clw.indianrailways.gov.in पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2021 है।
मध्य प्रदेश पुलिस में 60 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के 60 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। recruitment.mppolice.gov.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2021 है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग में भर्ती
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारी (ADO) और उप मंडल कृषि अधिकारी (SADO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के अनुसार रिक्तियों की कुल संख्या 526 है, जिसमें से 500 कृषि विकास कार्यालय (एडीओ) के पदों से संबंधित हैं और 26 उप मंडल कृषि अधिकारी (एसएडीओ) पदों के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन hpsc.gov.in पर 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।
UPPCL में डायरेक्टर के पद खाली
यूपी बिजली विभाग में अलग अलग सेक्शन में डायरेक्टर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के लिए यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in पर लॉगिन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2021 से पहले आवेदन कर लें। शैक्षिक योग्यता के रूप में B.E/B.Tech/BCA/M.E/M.Tech मांगा गया है। चयनित उम्मीदवारों को दो लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी।
प्री प्राइमरी टीचर्स की भर्ती
पंजाब सरकार ने स्कूल एजुकेशन बोर्ड में प्री प्राइमरी टीचर्स की भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2021 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं होना चाहिए। आवेदन के लिए educationrecruitmentboard.com पर जाएं।
पंजाब पुलिस में कई पदों पर भर्ती
पंजाब पुलिस ने Punjab Police Recruitment 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रिक्त पदों की कुल संख्या 2340 है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में भर्ती
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन यानि NID मध्य प्रदेश ने कई पदों के लिए आवेदन जारी किया है। इसमें डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रशासनिक अधिकारी, अकाउंट ऑफिसर सहित कई पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर से पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
आंगनबाड़ी के 53000 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी सरकार 53000 कर्मचारियों को नियुक्त कर रही है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मथुरा जिले में आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2021, कासगंज में 30 सितंबर, गोरखपुर में 04 अक्टूबर और फर्रुखाबाद में 04 अक्टूबर है।
रेलवे में ट्रेड एप्रेंटिस के पदों पर मौका
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग में ट्रेड एप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीवारों के पास 5 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका है। उम्मीदवार SECR की अधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मौके
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, गुवाहाटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग, असिस्टेंट प्रोफेसर, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग, ट्यूटर, अकाउंटेंट के पदों पर नौकरी के अवसर हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एमएससी पास होना चाहिए। एमएससी के बाद तीन साल के शिक्षण अनुभव एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए।
अपरेंटिस पदों पर भर्ती
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, सीएलडब्ल्यू ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2021 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स की आधिकारिक साइट clw.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान पात्रता परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड जारी
The Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) ने राजस्थान पात्रता परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reetbser21.com या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से REET Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
गुवाहाटी उच्च न्यायालय भर्ती, स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने एलडीए और कॉपिस्ट के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जीएचसी भर्ती 2021 के लिए 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक वेबसाइट ghconline.gov से आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस सिविलियन सपोर्ट स्टाफ एडमिट कार्ड 2021 जारी
पंजाब पुलिस ने पंजाब पुलिस सिविलियन सपोर्ट स्टाफ परीक्षा, 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन या पीआईबी में सिविलियन सपोर्ट स्टाफ की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। पंजाब पुलिस सिविलियन सपोर्ट स्टाफ परीक्षा 21 और 22 सितंबर, 2021 को उपयुक्त COVID-19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जाएगी।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: 244 कांस्टेबल की होगी भर्ती
ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल (संचार) के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस सिग्नल सर्विस में कुल 244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
UP BTE Result 2021: यूपी बीटीई, उत्तर प्रदेश ने जारी किया पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रिजल्ट 2021
Uttar Pradesh Board of Technical Education ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो बीटीईयूपी अगस्त परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और स्कोरकार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से UP BTE Result चेक कर सकते हैं। इसे बोर्ड द्वारा परिणाम वेबसाइट result.bteupexam.in पर अपलोड कर दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
450 अप्रेंटिस पदों के लिए देखें SECL रिक्रूटमेंट 2021
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने secl-cil.in पर ग्रेजुएट और तकनीशियन अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए 05 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
दूसरे चक्र के लिए IAF AFCAT परिणाम 2021 घोषित
भारतीय वायु सेना ने IAF एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। IAF AFCAT परिणाम 2021 अगस्त के महीने में आयोजित परीक्षा के दूसरे चक्र के लिए घोषित किया गया है। उम्मीदवार जो अपने IAF AFCAT परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे अब इसे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से देख सकते हैं।
IGNOU: इग्नू ने लॉन्च किए एमबीए प्रोग्राम
इग्नू ने छात्रों के लिए कुछ मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए प्रोग्राम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, एआईसीटीई द्वारा मान्यता दी गई है और यह इस शैक्षणिक वर्ष से ही उपलब्ध होगा।
HPSC ADO Recruitment 2021: कृषि विकास अधिकारी के 500 से ज्यादा पद
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 536 कृषि विकास अधिकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 6 अक्टूबर 2021 को रात 11:55 बजे तक रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ICAI CA Inter Result 2021: जल्द आएगा इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट
ICAI जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा, ओल्ड एवं न्यू कोर्स के परिणाम जारी करेगा। परीक्षा 6 से 18 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित की गई थी। ICAI CA इंटर का रिजल्ट icai.org या caresults.icai.org पर घोषित किया जाएगा।
IREL Recruitment 2021: 54 अलग अलग पदों मौका
Indian Rare Earths Limited (IREL) ने ग्रेजुएट/डिप्लोमा ट्रेनी, सुपरवाइजर समेत कुल 54 विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 05 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
UP BEd Counselling 2021: राउंड 1 काउंसलिंग के लिए यह लोग हो सकते हैं उपस्थित
ऐसे उम्मीदवार जो 1 से 75000वीं रैंक के अंदर आए हैं, वे राउंड 1 काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय 25 सितंबर, 2021 को चरण 1 के लिए सीट आवंटन सूची जारी करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
UP BEd Counselling 2021: फेज 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
उम्मीदवार lkouniv.ac.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर बाएं तरफ 'JEE B.Ed. 2021-23 Counselling' पर जाएं।
'काउंसलिंग लॉगिन' चुनें और यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
आवेदन पत्र भरें और ऑनलाइन मोड से शुल्क का भुगतान करें।
दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
भविष्य के लिए फॉर्म डाउनलोड कर लें। पूरी खबर यहां पढ़ें
UP BEd Counselling 2021: यूपी बीएड काउंसलिंग 2021 आज से शुरू
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन, यूपी बीएड काउंसलिंग 2021 आज यानी 17 सितंबर से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर तक राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है। पूरी खबर यहां पढ़ें
UP BEd Counselling 2021: कुल 4 चरणों में होगी यूपी बीएड काउंसलिंग
यूपी बीएड काउंसलिंग 2021 कुल 4 चरणों में होगी। 6 अगस्त को आयोजित हुई इस परीक्षा में 5 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए यहां क्लिक करें। पूरी खबर यहां पढ़ें
UPPSC Lecturer Aashram Paddhati Admit Card 2021 जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपी राजकीय आश्रम सिस्टम इंटर कॉलेज में लेक्चरर/ प्रवक्ता (Spokesperson) की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की आवेदन स्थिति के साथ प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार यूपीपीएससी आश्रम पद्धति एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPCET 2021: आंसर की के खिलाफ आब्जेक्शन का मौका
NTA द्वारा UPCET 2021 परीक्षा 5 और 6 सितंबर को आयोजित की गई थी। अब आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे इसके लिए आपत्ति उठा सकते हैं, यानी आब्जेक्शन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upcet.nta.nic.in है।

