Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, csbc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Kab Aayega Download Link: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Police Constable Admit Card 2025 Kab Aayega Download Link: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्टल लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Police Constable Admit Card 2025

Bihar Police Constable Admit Card 2025

Bihar Police Constable Exam 2025: जुलाई में होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं।

End of Feed