Bihar Civil Court Recruitment 2022, Bihar Sarkari Naukri 2022: बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू की गई थी।
बिहार में सरकारी नौकरी निकली है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार सिविल कोर्ट में 7692 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, क्लर्क के लिए 3325 पद, स्टेनोग्राफर के लिए 1562 पद, कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर के 1132 पद और चपरासी /अर्दली के 1673 पद शामिल हैं।
बिहार सिविल कोर्ट में क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर पदों पर भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। जबकि, चपरासी /अर्दली पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों और महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
बिहार में सरकारी नौकरी के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना जरूरी है। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट districts.courts.gov.in/patna पर 20 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
