Bihar CHO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर 21 नवंबर 2024 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
Bihar CHO Recruitment 2024
Bihar CHO Notification 2024: किसके लिए कितने पद खाली
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के कुल 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 145 पद, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 78 पद, ईबीसी के लिए 1345 पद, ईबीसी (महिला) के लिए 331 पद, बीसी के लिए 702 पद, बीसी (महिला) के लिए 259 पद, एससी के लिए 1279 पद, एससी (महिला) के लिए 230 पद, एसटी के लिए 95 पद और एसटी (महिला) के लिए 36 पद शामिल हैं।
How to apply for Bihar CHO Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
Bihar CHO Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
