Bihar BPSC Teacher Vacancy 2023: बिहार स्कूल टीचर परीक्षा के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 18, 2023, 12:51 PM IST

Bihar BPSC Teacher Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए बिना विलंब शुल्क आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर कल यानी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकत हैं।

Bihar BPSC Teacher Vacancy 2023, Sarkari Naukri 2023: सराकरी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये आखिरी मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए कल यानी 19 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 20 जुलाई से 22 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे। आयोग ने इससे पहले आवेदन कि आखिरी तारीख 12 जुलाई निर्धारित की थी। हालांकि, आवेदन जमा करने में समस्या होने की वजह से पहले 15 जुलाई और फिर 19 जुलाई तक का समय दिया गया।

BPSC School Teacher Recruitment 2023

BPSC School Teacher Recruitment 2023

Bihar BPSC School Teacher Recruitment 2023: लाखों पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में प्राइमरी टीचर के 79943 पद, टीजीटी के 32916 पद और पीजीटी के 57602 पद सहित स्कूल टीचर के कुल 170461 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 24 अगस्त, 25 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त (BPSC School Teacher Exam Date 2023) को आयोजित की जाएगी।

End of Feed