BEL Recruitment 2025, BEL Probationary Engineer Recruitment: बीईएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BEL Recruitment 2025) खबर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने अपने यहां पर प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर भर्ती (BEL Probationary Engineer Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 340 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2025 है। यहां आप बीईएल के पीओ के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BEL Recruitment 2025: बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों प
BEL Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
बीईएल के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रोबेशनरी इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स ई ग्रेड 2 के 175, प्रोबेशनरी इंजीनियरह मैकेनिकल के 109, प्रोबेशनरी इंजीनियर कंप्यूटर साइंस और प्रोबेशनरी इंजीनियर इलेक्ट्रिकल ई ग्रेड 2 के 14 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
BEL Probationary Engineer Recruitment: बीईएल पीओ के लिए क्वालिफिकेशन
भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। यहां अभ्यर्थी बीई, बीटेक या बीएससी में फर्स्ट डिवीजन पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
BEL PO Recruitment 2025: बीईएल पीओ के लिए एज लिमिट
वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
BEL Probationary Engineer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले BEL की ऑफिशियल वेसाइट bel-india.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Recruitment वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
BEL Probationary Engineer Recruitment: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी (SC), एसटी (ST), पीडब्ल्यूडी (PWD) और ईएसएम (ESM) के पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है।
BEL Probationary Engineer Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
BEL Probationary Engineer Salary: सैलरी
बीईएल के प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 40 हजार रुपयेसे लेकर 1,40000 रुपये सैलरी दी जाएगी।
