BEL Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

BEL Apprentice Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नवंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BEL Apprentice Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

BEL Recruitment 2024

BEL Recruitment 2024

BEL Apprentice Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 90 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मकैनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड के 30 पद, कम्प्यूटर साइंस ट्रेड के 20 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के 30 पद और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड के 10 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12500 रुपये महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

End of Feed