AP DSC Notification 2024, AP DSC 6100 TGT PGT Notification 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने आज यानी 7 फरवरी को पी डीएससी भर्ती 2024 की घोषणा कर दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में शिक्षकों के कुल 6100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एसजीटी के 2280 पद, स्कूल असिस्टेंट के 2299 पद, टीजीटी के 1264 पद और पीजीटी के 215 पद शामिल हैं। बता दें कि डीएससी भर्ती का नोटिफिकेशन 12 फरवरी को जारी किया जाएगा।
AP DSC Notification 2024
AP DSC Recruitment 2024: इस डेट से करें अप्लाई
डीएससी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी 12 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 3 मार्च को जारी किया जाएगा।
AP TET 2024: कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर भी अहम घोषणा की है। बता दें कि एपी टीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 9 मार्च तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। जबकि, इसका एडमिट कार्ड 23 फरवरी को जारी होगा।
AP TET Result 2024: मार्च में आएगा रिजल्ट
एपी टीईटी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 10 मार्च को जारी की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 11 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद 13 मार्च को फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। जबकि, एपी टीईटी का रिजल्ट 14 मार्च को घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
