Air Force Recruitment 2024: भारतीय वायुसेना में भर्ती होने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 03-09 अगस्त के रोजगार समाचार में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, एयरफोर्स में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने से तीस दिन है। इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन वायुसेना की वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर करना है।
Indian Air Force Recruitment 2024
Indian Air Force Recruitment 2024: कैसे होगा चयन
भारतीय वायुसेना की ग्रुप सी सिविलियन भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट या प्रैक्टिकल टेस्ट सिर्फ क्वॉलिफाइंग है।
Indian Air Force Recruitment 2024: पदों के लिए योग्यता
लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर आवेदन के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। साथ में इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट से अधिक होनी चाहिए। वहीं हिंदी टाइपिस्ट के पदों के लिए भी योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इतना ही नहीं, हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (ऑर्डिनरी) के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो 10वीं पास होना जरूरी है और इसके साथ ही हैवी या लाइव वीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना अनिवार्य है।
Indian Air Force Recruitment 2024: उम्र सीमा
भारतीय वायुसेना में ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के सभी पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है। इस चयन प्रक्रया में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है।
