AEES Teacher Recruitment 2024, AEES Pricipal, Special Educator Vacancy 2024: एटॉमिक एनर्जी एजुकोशन सोसाइटी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एटॉमिक एनर्जी विभाग ने अपने यहां पर एईएएस के तहत प्रिंसिपल और स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (AEES Teacher Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (AEES Principal Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया (AEES Special Educator Vacancy) गया है। यहां आप एईईएस के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
AEES Teacher Recruitment 2024: एटॉमिक एनर्जी विभाग में निकली नौकरी
AEE Pricipal, Special Educatior Vacancy: किस पद पर कितनी वैकेंसी
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रिंसिपल के कुल 6 व स्पेशल एजुकेटर के 3 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।AEE Recruitment 2024 Qualification: प्रिंसिल व स्पेशल एजुकेटर क्वालिफिकेशन
बता दें यहां प्रिंसिपल व स्पेशल एजुकेटर के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। स्पेशल एजुकेटर के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएट होना चाहिए या समकक्ष CGPA के साथ B.ED की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी परीक्षा क्वालीफाई होनी चाहिए।वहीं प्रिंसिपल के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बी.एड की डिग्री होनी भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।
AEE Teacher Age Limit: आयु सीमा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एटॉमिक एनर्जी सोसाइटी के इन पदों पर अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। प्रिंसिपल के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। जबकि स्पेशल एजुकेटर के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।AEES Pricipal, Special Educatior Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aees.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AEES Pricipal, Special Educator Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- अब नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
ये दस्तावेज अनिवार्य
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पास पोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
