Haryana Sarkari Naukri: शपथ के साथ 24 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM नायब सैनी ने की घोषणा

Haryana Sarkari Naukri: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी ने युवाओं को वादा किया था कि बीजेपी की सरकार दोबारा आते ही युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसी क्रम में नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि 17 अक्टूबर को उनके शपथ ग्रहण के साथ ही 24 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

Haryana Sarkari Naukri: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी ने युवाओं को वादा किया था कि बीजेपी की सरकार दोबारा आते ही युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसी क्रम में नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि 17 अक्टूबर को उनके शपथ ग्रहण के साथ ही 24 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। पंचकूला में हुई विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैंने संकल्प लिया था शपथ बाद में लूंगा, पहले 24 हजार युवाओं को जॉइनिंग दूंगा. वादे को पूरा करते हुए कल (17 अक्टूबर) नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी जो कहती है वो करती है।"

Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini

शपथ के साथ 24 हजार युवाओं को नौकरी

वीडियो में नायब सिंह सैनी ने कहा, "रिजल्ट तैयार है लेकिन जब हम निकालने लगे तो विपक्षी दल इलेक्शन कमीशन के पास चले गए। हाई कोर्ट गए तो रिजल्ट पर रोक लग गई। हमने यह घोषणा की थी कि हम सबसे पहले बच्चों को ज्वाइनिंग लेटर देंगे, फिर शपथ ग्रहण करेंगे। कल शपथ के साथ रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। कल 24 हजार बच्चों के रिजल्ट जारी हो जाएंगे।"

End of Feed