Vrischika Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल 13 नवंबर 2022: मन परेशान है और परेशानियों ने भी आपको बहुत कुछ सिखाया है अब आप घर परिवार में अपनों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास कर रहे हैं, पर फिर भी मन में बहुत सारा तनाव है क्योंकि विचार नहीं मिल रहे।
क्या करें – आपसी तालमेल को हर सूरत में बढ़ाना होगा और अपनी मन में बिठाई हुई चिंताओं को दूर करना होगा। जिंदगी हम सबके साथ आँखमिचोली खेलती है और कभी-कभी लगता है जैसे सबकुछ बिखर गया हो, फिर भी अपने हालात को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी।
क्या न करें – रिश्तों में किसी भी वजह का तनाव न पैदा होने दें और अगर बार बार ऐसी स्तिथि उभर रही है तो थोड़ा सा मनन भी कर लें पर इस बात को याद रखें की जिंदगी में हर एक को खुश नहीं किया जा सकता।
काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि संभलने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है पर नुकसान की स्तिथि को संभालने में आपकी कोशिशें कारगर हुई हैं जिसके चलते आने वाले समय में आपका भरोसा बढ़े और आप अपनी खुशियों को बनाए रख सकें, पर फिर भी काम और कारोबार के प्रति अपनी लगन बनाए रखनी होगी ताकि किसी भी कमी को संभाला जा सके।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि बेहतर होती चली जा रही है और उसके पीछे अचानक बनता हुआ लाभ भी हो सकता है, इसका एक बड़ा कारण यह है की आपने बहुत कुछ नया सीखने की कोशिश की है जो आपकी समृद्धि में इजाफा कर सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
