Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), सिंह राशिफल, 14 नवंबर 2022: हर चीज को सही मानकर अपने विचारों को प्रबल बनाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है। यह वैसे भी गलती भरा समय है जिसमें लोगों के प्रति आपके आँकलन में गलती हो सकती है। आपको अपने भरोसे को भी जगाना होगा ताकि हालात संभले रहें।
क्या करें
अपना मन उचाट करते चले जाने से बचना होगा पर साथ ही साथ अपने विचारों को सख्त बनाते चले जाने से भी दूर रहना होगा क्योंकि यह समय चुनौती भरा है और इसलिए रिश्तों को संभाले रखना बहुत जरूरी है।
क्या न करें
जल्दबाज़ी में किसी भी तरह से अपना नुकसान न करें इसलिए हर तरह की स्थिरता बनाए रखें । लोगों की मदद जरूर करें पर लोगों से ऐसी उम्मीद न लगाएं की वो आपको हर तरह से समर्थन दे पाएंगे।
पढ़ाई लिखाई
पढ़ाई लिखाई को लेकर आपको अभी भी बहुत कुछ सीखना है और बहुत कुछ समझना है पर सबसे पहले अपनी कमियों की ओर देखना है ताकि उन कमियों को दूर किया जा सके। आपकी भरपूर क्षमता के बावजूद आप उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।
रिश्तेनाते
रिश्तों को संभाले रखने के लिए अभी भी वक्त लगेगा क्योंकि अपने जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है और इसलिए आपको दूसरों की गलती निकालने से पहले अपनी गलतियों की ओर देखने की जरूरत पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
