Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 13 नवंबर 2022: लोगों से जो बार-बार बहस छिड़ती चली जा रही थी अब आपने उसे खत्म करने का प्रयास किया है। हो सकता है मन में अभी भी अविश्वास हो और आप खुद को सही साबित करना चाह रहे हों, पर पीछे हट जाना ही बेहतर है।
क्या करें – अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की घुटन को हटा दें ताकि बार-बार ऐसी बनती हुई स्तिथि से बचा जा सके जो आपको बहस की ओर ले जाती चली जाए क्योंकि उससे नुकसान ही होता है।
क्या न करें – आपकी कोशिशों से हालात बेहतर हो रहे हैं और इस बात में कोई गलती या कमी न निकालें। आपने अपनी चुनौतियों को किनारे करके आगे बढ़ने का प्रयास किया है और यह भी कोई छोटी बात नहीं है।
पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई की दिशा में आपकी कोशिशें बढ़ती चली जा रही हैं और इसी के चलते आपका भरोसा और बढ़ेगा और आपका भविष्य भी बनता चला जाएगा। अपने कैरियर को बनाने के लिए बहुत बड़ा कदम होगा और इस वजह से आपको बदलते हुए समय का पूरा फायदा भी उठाना होगा।
रिश्ते नाते – रिश्तों की अच्छाई बेहतर हो रही है और परेशानियों का दौर बीत रहा है। इंसान कितनी भी सूझबूझ बनाए रखे पर समय बदलने में वक्त तो लगता ही है और अब आप उन परेशानियों को पीछे छोड़ आए हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
