Kal ka Rashifal (04-July-2025): रवि योग किस राशि को दिलाएगा महासफलता, किसके संवरेंगे काम, देखें राशियों से जुड़ी खबरें

Kal Ka Rashifal: 04 जुलाई 2025, Friday Dhanu, Makar Aane Wale kal ka Rashifal: 4 जुलाई को शुक्रवार के दिन रवि योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को काम में महासफलता मिलने जा रही है। आज चन्द्रमा का सूर्योदय से ही सप्तम भाव में गोचर रहेगा। देखें 12 में से कितनी राशियों की किस्मत खुलने जा रही है।

Kal Ka Rashifal (04 जुलाई 2025): शुक्रवार को शुभ योग बन रहा है। मीन राशि को गुरु सफलता पाने में मदद करेंगे। मेष राशि वाले हनुमान जी का नाम लेकर घर से निकलें। कर्क राशि के लिए बिजनेस में अच्छे संयोग दिख रहे हैं। मकर राशि को शनि तृतीय गोचर करके लाभ देने वाले हैं। आगे देखें सभी 12 राशियों का 4 जुलाई का राशिफल।

rashifal 04 July 2025

04 जुलाई 2025 का राशिफल विस्तार से

04 जुलाई का राशिफल विस्तार से

मेष- आज चन्द्रमा सूर्योदय से ही सप्तम भाव में गोचर करेंगे। गुरु सूर्य के साथ तृतीय भाव में हैं। कर्म के प्रति समर्पित रहें। शनि का द्वादश गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। शुक्र व्यवसाय में सफलता का अवसर दे सकते है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए अलर्ट रहने का समय है।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक - 03 व 09

वृष- शनि एकादश, चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। अभी मानसिक खुशी में हैं। मैनेजमेंट, बैंकिंग व आईटी जॉब में उन्नयन व प्रोमोशन की सम्भावना है। पारिवारिक विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

  • आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व आसमानी।
  • शुभ अंक - 01 व 09

मिथुन- शनि कर्म भाव को सुदृढ़ करेंगे। चन्द्रमा पंचम व गुरु इसी राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कुछ मित्र आपको महत्वपूर्ण सहयोग करेंगे। करियर में यह समय प्रगति करने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
  • शुभ रंग - आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक - 07 व 09

कर्क- आज का दिन सफल रहेगा। राशि स्वामी चन्द्रमा मातृ गृह व मित्र ग्रह गुरु व्यय भाव में गोचर करेंगे। चन्द्रमा बिजनेस में कोई नया कार्य शुरू करवा सकते हैं। अभी लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • शुभ रंग - सफेद व पीला।
  • शुभ अंक - 03 व 09

सिंह- घर में धार्मिक माहौल आपको खुश रखेगा। चन्द्रमा आज प्रातःकाल से ही चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। वहीं व्यवसाय में न्यू बिजनेस डील की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। छात्रों के कॅरियर में प्रगति है।

  • आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 03 व 09

कन्या- शिक्षा व करियर ठीक रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। गुरु सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में रहेंगे। बिजनेस में रुके कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। व्यवसाय में उन्नति है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक - 07 व 08

तुला- व्यवसाय वृद्धि से मन खुश रहेगा। चन्द्रमा इसी राशि में व मित्र ग्रह शनि मीन यानी खष्ठम होकर धार्मिक कार्य करवा सकते हैं। बिजनेस में प्रोन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र करियर के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना करें। तनाव से बचें।
  • शुभ रंग - आसमानी व सफेद।
  • शुभ अंक - 02 व 03

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल दशम व चन्द्रमा द्वादश हैं। शुक्र बैंकिंग जॉब तथा बिजनेस में लाभ देंगे। शुक्र व बुध जॉब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत यात्रा करेंगे।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ अंक - 05 व 08।
  • शुभ रंग - लाल व पीला

धनु-घर परिवार में खुशी रहेगी। एकादश चन्द्रमा व मिथुन के गुरु जॉब के लिए मंगलमय हैं। बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न करेंगे। घर परिवार के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।

  • आज का उपाय - हनुमान जी को पीपल के पत्ते की माला व लड्डू सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक व दैविक संताप से मुक्ति मिलेगी। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग - पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक - 02 व 03

मकर- शनि तृतीय गोचर करके लाभ देंगे। आध्यात्मिक उन्नति है। चन्द्रमा कर्म भाव में रहेंगे। सब बेहतर होगा बस क्रोध मत करें। परिवार सुख के प्रति सचेत रहें। गुरु पंचम होकर शिक्षा के लिए मंगलमय है। शुक्र बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर करेंगे। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पंचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

  • आज का उपाय - श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान फलदायी है।
  • शुभ रंग - नीला व सफेद
  • शुभ अंक - 05 व 06

कुम्भ- पंचम गुरु व सूर्य करियर में एक बड़ा प्रोग्रेस देंगे। चन्द्रमा नवम रहेंगे। भाग्य वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्टूडेंट्स अपने करियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।

  • आज का उपाय - श्री आदितहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी
  • शुभ अंक - 01 व 06

मीन- सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। स्वास्थ्य सुख पर ध्यान केंद्रित करें। गुरु आपकी सहायता करेंगे। टीचिंग व बैंकिंग सेवा के लिए अनुकूल समय है। जॉब में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।

  • आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। अनार का दान करें।
  • आज का शुभ रंग - सफेद व हरा।
  • शुभ अंक - 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

End Article
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों क...

End of Feed