आज फायदा होगा या नुकसान, अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 8 अक्टूबर?

Daily Numerology: दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल के माध्यम से आप अपने दिन का हाल जान सकते हैं। आज 8 अक्टूबर दिन बुधवार है। अंक 8 शनि का नंबर है। इस कारण आज के दिन पर शनि की ऊर्जा का प्रभाव भी रहेगा। आइए अंकज्योतिष भविष्यफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Daily Numerology: आज 8 अक्टूबर 2025, बुधवार है और आज का मूल अंक 8 है। यह अंक न्याय, कर्म, धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह शनि है, जो विद्वता, सहनशीलता, ग्लैमर और प्रसिद्धि देता है। यह अंक बहुत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। आज की तारीख (08-10-2025) का भाग्यांक 9 है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल के मित्र अंक 1, 2 और 3 हैं। सूर्य, गुरु और चंद्रमा शनि के परम मित्र हैं, लेकिन सूर्य और शनि आपस में मित्र नहीं हैं। अंक 8 के मित्र अंक 4, 5 और 7 हैं। अपने मूलांक के आधार पर आज का भविष्यफल देखें और दिन को बेहतर बनाएं।

Daily Numerology

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल (Pic Credit- Canva)

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज मूलांक 1 वालों के लिए शनि और सूर्य का सहयोग नौकरी और बिजनेस में तरक्की देगा। भाग्यांक 9 का स्वामी मंगल नौकरी में प्रमोशन के योग बनाएगा। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

End of Feed