Daily Numerology: आज, 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार है और आज का मूल अंक 10 है, जो एकल अंक में 1 (1+0=1) बनता है। यह अंक धर्म, ज्ञान, धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह सूर्य है। आज की तारीख (10-10-2025) का भाग्यांक 2 है, जिसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा के मित्र ग्रह सूर्य, गुरु और मंगल हैं, लेकिन सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 1 के मित्र अंक 2, 3 और 9 हैं। आज सूर्य (मूलांक स्वामी) और चंद्रमा (भाग्यांक स्वामी) मित्र हैं, जो शुभ फल देंगे। रियल एस्टेट, बैंकिंग, प्रशासन और राजनीति से जुड़े लोग खास लाभ पाएंगे। अपने मूलांक के आधार पर आज का भविष्यफल देखें और दिन को बेहतर बनाएं।
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का अंकज्योतिष भविष्यफल
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 1 वालों को नौकरी में मूलांक 2 और 9 वालों की मदद से तरक्की मिलेगी। सूर्य, चंद्रमा और गुरु नौकरी में सफलता देंगे। बिजनेस में मूलांक 2 और 3 वाले लोग फायदा दिलाएंगे। नई बिजनेस डील हो सकती है। स्वास्थ्य में हड्डियों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें। मंगल के द्रव्य जैसे गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 2 वालों को चंद्रमा, मंगल और गुरु का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी। मूलांक 3 और 9 वाले लोग बिजनेस में फायदा दिला सकते हैं। चंद्रमा और गुरु धार्मिक कार्यों में सफलता देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 3 वालों के लिए गुरु (मूलांक स्वामी) और चंद्रमा (भाग्यांक स्वामी) मित्र हैं। नौकरी में जल्द ही प्रमोशन का रास्ता खुलेगा। बिजनेस में नया काम शुरू हो सकता है। लव लाइफ सुखद रहेगी। परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में कफ की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें। चावल का दान करें।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 4 वालों को भाग्यांक 2 के प्रभाव से मैनेजमेंट और आईटी में शानदार सफलता मिलेगी। बिजनेस में मूलांक 5 और 8 वालों से फायदा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: तिल का दान करें।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 5 वालों को बिजनेस में मूलांक 3 और 8 वालों से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। चंद्रमा और बुध आर्थिक प्रगति दिलाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: गेहूं का दान करें।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 6 वालों को शनि और शुक्र का सहयोग बिजनेस में फायदा देगा। नौकरी में बॉस का सपोर्ट मिलेगा। शुक्र बैंकिंग और आईटी में लाभ दिलाएगा। स्वास्थ्य में हृदय रोग वाले सावधानी बरतें।
उपाय: शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 7 वालों को केतु और शनि का साथ मिलेगा। बिजनेस में सफलता और नौकरी में प्रगति होगी। सूर्य राजनीति में सफलता देगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी समस्या वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।
उपाय: सूर्योपासना करें।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 8 वालों को शनि, शुक्र और बुध का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के लिए मेहनत का समय है। शनि और केतु बिजनेस में बड़ी कामयाबी देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 9 वालों को मूलांक 1 और 2 का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मूलांक 1 और 9 वाले बॉस मदद करेंगे। बिजनेस में प्रगति होगी और व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
