Aaj Ka Rashifal: करवा चौथ पर महालाभ कमाएंगी ये 4 राशियां, पढ़ें 10 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर करवा चौथ का दिन है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप यह भी पता कर सकते हैं कि दिन को अच्छा बनाने के लिए कौन से उपाय कारगर होंगे। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र के चौथे चरण में होगा। गुरु मिथुन में, सूर्य और शुक्र कन्या में, मंगल और बुध तुला में, राहु कुंभ में, शनि मीन में, और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र बैंकिंग, मीडिया, वित्त, प्रेम और ग्लैमर से जुड़े क्षेत्रों को मजबूत करता है। आज करवा चौथ का पावन व्रत भी है, जो दांपत्य सुख और पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और अन्न दान से मानसिक शांति मिलेगी। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है, 'मैं मंत्रों में गायत्री हूं।' आज 108 बार गायत्री मंत्र का मानसिक जाप करें और श्री सूक्त के 16 मंत्रों का पाठ करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

10 अक्टूबर  2025 का राशिफल

10 अक्टूबर 2025 का राशिफल (Pic Credit- Canva)

मेष राशि

चंद्रमा वृषभ राशि में और सूर्य छठे भाव में हैं, जो नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर दे सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स नौकरी के लिए प्रयास करें, सफलता मिलेगी। लव लाइफ में गुरु तनाव दे सकता है। परिवार में छोटे-मोटे विवाद संभव हैं।

End of Feed