Aaj Ka Rashifal: 3 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी के बाद एकादशी का दिन है। इसके साथ ही दिन शुक्रवार है। आज के दिन चंद्रमा शनि की राशि मकर में है और शनि मीन में मौजूद हैं। इससे दोनों ग्रह एक-दूसरे से तृतीय भाव में हैं। यह दिन एकांत में चिंतन करने, योजनाएं बनाने और उन्हें लिखकर लागू करने का है। शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा करें। ऋग्वेदिक श्रीसूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ धन और समृद्धि लाएगा। सुगंधित इत्र का उपयोग करें, पक्षियों को दाना-पानी दें। इससे शारीरिक, दैवीय व भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
आज का राशिफल (Pic Credit- Canva)
मेष राशि
चंद्रमा दशम (कर्म) भाव में है, जो जॉब और बिजनेस के लिए शुभ है। यह समय नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट या डील के लिए अनुकूल है, लेकिन नई पार्टनरशिप से बचें। स्टूडेंट्स के लिए करियर महत्वपूर्ण है, मेहनत से भविष्य उज्ज्वल होगा। आईटी और बैंकिंग नौकरी वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लव लाइफ में सुखद अनुभव होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य: 80%
वृषभ राशि
चंद्रमा भाग्य भाव को मजबूत कर रहा है, जिससे व्यवसाय में नए अनुबंधों की संभावना है। गुरु का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। अनावश्यक यात्राओं से बचें। परिवार में मांगलिक कार्य जैसे विवाह या समारोह की योजना सफल हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। राहु के प्रभाव से प्रेम जीवन में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सत्य बोलना और सकारात्मक रहना लाभकारी होगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य: 75%
मिथुन राशि
कभी-कभी कार्य मनमाफिक न होने से मन उदास हो सकता है, लेकिन आज रुके हुए कार्य पूरे होने का दिन है। आईटी और मीडिया नौकरी वालों के लिए समय अनुकूल है। पिता का आशीर्वाद और सहयोग कई कार्यों को आसान बनाएगा। लिवर या ब्लड प्रेशर के मरीजों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। धैर्य रखें और भावनाओं में बहने से बचें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, चने की दाल दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य: 75%
कर्क राशि
राशि स्वामी चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर कर जीवनसाथी के भाग्योदय का संकेत देता है। रिश्ते मजबूत होंगे। व्यवसाय में नई सफलताएं उत्साह बढ़ाएंगी। जॉब में लगातार मेहनत के बाद प्रमोशन का समय है। गुरु और मंगल व्यवसाय में प्रगति देंगे। लव लाइफ में मधुरता बरकरार रहेगी। यह समय परिवार और करियर के लिए सकारात्मक है।
उपाय: श्री सूक्त के 16 पाठ करें, सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य: 75%
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्य द्वितीय और चंद्रमा षष्ठम भाव में है। मंगल परिवार में कुछ तनाव दे सकता है, लेकिन बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सत्य बोलें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, क्योंकि समय का सही उपयोग भविष्य में सफलता दिलाएगा। हेल्थ का ध्यान रखें और पॉजिटिव सोच बनाए रखें।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा के 9 पाठ करें, चावल और तिल दान करें। सूर्य की उपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल, हरा
भाग्य: 75%
कन्या राशि
चंद्रमा और बुध करियर को लेकर असमंजस पैदा कर सकते हैं। चंद्रमा पंचम भाव में शुभ है, लेकिन एक समय में एक ही कार्य पर ध्यान दें। बिजनेस में अचानक रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में नई दिशा मिलेगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी, धैर्य रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, सूर्य की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य: 75%
तुला राशि
जीवन में कुछ संघर्ष हो सकता है, लेकिन राहु आय के नए अवसर और विदेश से लाभ देगा। चंद्रमा चतुर्थ भाव में है। स्टूडेंट्स मन पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ अट्रैक्टिव और हैप्पी रहेगी। यात्रा मन को तनावमुक्त और उत्साहित करेगी। तेज वाहन चलाने से बचें, क्योंकि लापरवाही स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
उपाय: ऋग्वेदिक श्रीसूक्त के 16 पाठ करें, गुड़ और गेहूं दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
भाग्य: 65%
वृश्चिक राशि
मंगल आत्मबल बढ़ाएगा। तृतीय चंद्रमा और पंचम शनि पिछले दो दिनों से लाभ दे रहे हैं। परिवार में बड़े आयोजन से खुशी मिलेगी। व्यवसाय में नई साझेदारी को लेकर असमंजस रहेगा। यंग लोग प्रेम जीवन में प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। बड़े भाई का सहयोग लाभकारी रहेगा। क्रोध से बचें।
उपाय: पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य: 75%
धनु राशि
चंद्रमा द्वितीय और शनि चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है, पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहें। लीवर से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, और नई बातें उत्साह बढ़ाएंगी। विवाह की बात घर में शुरू करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, चावल और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
भाग्य: 65%
मकर राशि
शनि राशि में गोचर कर व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे। नौकरी में नई बातें लाभकारी होंगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी और पदोन्नति की संभावना है। धर्म और आध्यात्मिक सत्संग जीवन को सही दिशा देंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, बटुक भैरव स्तोत्र पढ़ें। तिल और उड़द दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य: 80%
कुंभ राशि
शनि द्वितीय भाव में आय स्रोत बढ़ा सकता है। व्यवसाय साझेदारी को व्यवस्थित ढंग से पूरा करें। धन के अनावश्यक खर्च पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में नई यात्राएं आनंद देंगी।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, शिव पुराण का पाठ करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य: 75%
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु और चंद्रमा विचारों को आध्यात्मिक बनाएंगे। नई सफलताओं से खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा का सुख बना रहेगा। युवा प्रेम जीवन में प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर तनाव न लें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पक्षियों को दाना-पानी दें, सात अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला, आसमानी
भाग्य: 80%
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
