Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और इसी वजह से आपकी मेहनत भी बढ़ी है पर यह एक दिन की मेहनत नहीं है इसके पीछे आपकी वर्षों की मेहनत लगी हुई है जिसके चलते आज आप इस मुकाम पर हैं। लोग कुछ भी सोचते रहें पर मेहनत का रास्ता तो लंबा ही होता है।
क्या करें – कुछ नया सीखने का प्रयास करना होगा और उस दिशा में आपने पहले से कदम उठायें हैं। अब बहुत सारी चीजों को भली भांति समझने का वक्त है ताकि आप अपनी कोशिशों को वो धार दे सकें जो आपको बड़ी उपलब्धियों से रूबरू कराता चला जाए।
क्या न करें – अपने भरोसे को कम न करें और सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की कहीं आपको नुकसान तो नहीं हो जाएगा। इसका यह मतलब नहीं है की आप कोई लापरवाही करके अपना नुकसान कर लें पर लोगों से विचार विमर्श करने में आप अपना भरोसा जरूर बनाए रखें ताकि लोग आपको किसी कमी की नजर से न देखें।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपके जहन पर दस्तक दे रहा है पर कभी आप एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं पर फिर दो कदम पीछे हटा लेते हैं क्योंकि आपको भरोसा नहीं है। अगर पहले भी किसी ने आपकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है तो आपका अविश्वास वाजिब है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और उसे बेहतर भी किया जा सकता है। आपकी समृद्धि भी बढ़ी है पर आपको नुकसान की चिंता है। ऐसे किसी विचार को संभालने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
