Aaj Ka Rashifal 24 November 2024: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन में रुकावटें आ सकती हैं। वृषभ राशि के जातक भी नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे। किसी खास प्रोजक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों को आज रूका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
Aaj Ka Rashifal 24 November 2024
आज का राशिफल 24 नवंबर 2024
मेष-आज छात्रों को करियर सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जॉब प्रमोशन में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक -03 व 09
वृष-जाँब चेंज का विचार आ सकता है। बहुत ज्यादा भाग दौड़ का त्याग करें। छात्र करियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशन पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व हरा। आज का शुभ अंक 05 व 07
मिथुन---आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। धार्मिक यात्रा प्रभाव का अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। अनार का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी।आज का शुभ अंक --05 व 06
कर्क--चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जाँब में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय--भगवान शिव जी की उपासना जरूरी है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 07
सिंह- चन्द्रमा द्वादश है। छात्रों को विदेश अध्ययन में कामयाबी मिलेगी। करियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का दर्शन करें व पिता का आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए खान पान में परहेज लाएं। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें व सकारात्मक कार्य करें। आज का उपाय -गेंहू व तिल का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -04 व 06
कन्या-आपको फेमिली प्रॉब्लम को लेकर परेशान होने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर सही कार्य करें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- शिवलिंग पर कुश व गंगाजल अर्पित करें। उड़द व तिल का दान उचित है। शुभ रंग --सफेद व बैगनी। शुभ अंक -06 व 08
तुला--शुक्र व बुध न्यू बिजनेस डील से लाभान्वित करेंगे। आपकी बिजनेस कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ बेहतर गुजरेगी। किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा। आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मसूर का दान करें। शुभ अंक -06 व 07। आज का शुभ रंग --सफेद व नारंगी
वृश्चिक-मंगल व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। कोई नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। स्टूडेंट्स का मन आत्मबल की ऊर्जा से भरा रहेगा।संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 06
धनु-अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ अंक -04 व 06। आज का शुभ रंग --नारंगी व हरा
मकर- बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता व गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग- हरा व नीला। शुभ अंक -03 व 07
कुम्भ-चतुर्थ गुरु लाभ देंगे। आप बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू स्रोत को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक किसी बड़े संत के गृह आगमन का संयोग बना सकता है। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ व गुड़ तथा गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -05 व 07
मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा पंचम हैं। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में विवाह संभावित है। सत्य की राह पर चलें। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय -सुंदरकांड के सम्पूर्ण पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व हरा। आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
