Aaj Ka Rashifal 8 December 2024: रविवार का दिन वृष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मिथुन राशि वालें आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिंह राशि के जातक आज के दिन गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर आपको लाभ में रखेंगे। धनु राशि के जातक प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। आज के दिन मीन राशि वाले बिजनेस को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 8 December 2024 (आज का राशिफल 8 दिसंबर 2024)
मेष
चन्द्रमा एकादश है। जॉब में न्यू चेंज का टाइम है। व्यवसाय में नवीन कांट्रेक्ट से बचें। स्टूडेंट्स आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -01 व 02
वृष
आज का दिन चन्द्रमा दशम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। व्यस्तता में मानसिक अवसाद से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक -01 व 05
कर्क
गुरु व शनि अनुकूल हैं। नित नवीन सफलताओं से ऑफिस वर्क में उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अब मिलने का समय आ गया है। यदि आप रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
आज का शुभ अंक -05 व 09
सिंह
गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर आपको लाभ में रखेंगे। जॉब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व हरा।
आज का शुभ अंक -05 व 07
कन्या
गुरु अनुकूल हैं। छात्र करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे । आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय-सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 08
तुला
चन्द्रमा पंचम व गुरु अष्टम है। कभी कभी आपका हर प्रयास सफल नहीं होता। जॉब में संघर्ष है।विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।
आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें ।गुड़ व अनार का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -01 व 02
वृश्चिक
चतुर्थ चन्द्रमा परिवार में किसी बड़े आयोजन को लेकर खुश करेंगे। जॉब में किसी न्यू पोजीशन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक -04 व 07
धनु
तृतीय चन्द्रमा परिवार में सब अच्छा करेगा। छात्र अध्ययन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। चावल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 02
मकर
पंचम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा व्यावसायिक उद्देश्य में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व सफेद।
आज का शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। पारिवारिक कार्यों में अति व्यस्त होने कारणों से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 08
मीन
द्वादश चन्द्रमा व तृतीय शनि बिजनेस को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे। नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने स्टडी में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। दान -पुण्य करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
