Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: देवशयनी एकादशी पर 5 राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की खास कृपा, हर काम में होंगे सफल

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: आज 6 जुलाई 2025, रविवार है। इस दिन देवशयनी एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास लग जाएगा। बता दें ग्रहों की चाल आज आपके जीवन में नए रंग भरने को तैयार है। आइए, इस शुभ दिन पर सितारों की दृष्टि से अपने भविष्य को जानें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें!

Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ साबित होगा। नौकरी व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। ऑफिस में विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वाले आज नौकरी में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अब जानें सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

मेष-इस राशि से द्वादश शनि, तृतीय गुरु व 04:02 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03

End of Feed