Aaj Ka Rashifal 30 September 2025 (आज का राशिफल 30 सितंबर 2025): आज नवरात्र अष्टमी है।अष्टमी को माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप में उपासना होती है।नवरात्र व्रत का आज सबसे महत्वपूर्ण दिवस है।मन को माता के चरणों में लगाकर उनकी उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ बहुत फलदायी है।शक्ति उपासना व माता की भक्ति प्राप्त करने के लिए माता के 108 नाम का जप ही पर्याप्त है।चन्द्रमा मूल नक्षत्र में है व धनु राशि में है। सूर्य कन्या व शनि मीन में है।गुरु मिथुन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति व वृष राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के लोग चन्द्र व शनि गोचर के कारण जाँब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
30 सितंबर 2025 का राशिफल-
मेष
आज नवम चन्द्रमा व तृतीय गुरु व्यवसाय के लिए शुभ है। द्वादश शनि जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। घर परिवार में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ बहुत बेहतर रहने की उम्मीद है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। दान पुण्य का फल अवश्य मिलता है।अन्न दान करते रहें।लाल व पीला रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-80%
वृष
आज अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु जाँब व व्यवसाय के लिए मंगलमय है। करियर के लिए सफलता का समय है। मन की एकाग्रता बहुत आवश्यक है।धन का आगमन हो सकता है। जाँब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व नारंगी रंग शुभ है।गुरु व मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें। सप्तश्लोकीदुर्गा का पाठ अवश्य करें।भाग्य प्रतिशत-75%
मिथुन
राशि स्वामी बुध व शुक्र अनुकूल हैं। चन्द्रमा सप्तम है।जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।लव लाइफ में राहु तनाव दे सकता है।राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व तिल का दान करें।मन को आध्यात्मिक ऊंचाई दें।माता दुर्गा के 108 नाम जपतें रहें।भाग्य प्रतिशत-65%
कर्क
सूर्य तृतीय कल्याणकारी हैं।गुरु द्वादश व्यय देंगे। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज खष्ठम भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।शिव पूजा के क्रम में आज से शिवपुराण का पाठ आरम्भ करें।भाग्य प्रतिशत -80%
सिंह
इस राशि से पँचम चन्द्रमा छात्रों को कॅरियर निर्माण में सुलभ व सुंदर अवसर देंगे। द्वितीय सूर्य शुभ फलदायी है।अष्टम शनि स्वास्थ्य लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है।हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान बाहुक का पाठ करें व तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत/75%
कन्या
सूर्य इस राशि के समृद्धि व खुशहाली देंगे।चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु दशम गोचर रत हैं।छात्र सफलता से प्रसन्न होंगे।हनुमानजी जी को प्रसाद अर्पित करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व उड़द का दान करें।बुध व शुक्र आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए बहुत मङ्गलमय है।भाग्य प्रतिशत-70%
तुला
सूर्य द्वादश में, चन्द्रमा तृतीय व शनि खष्ठम गोचर में है।जाँब परिवर्तन को लेकर सफलता संभव है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज मेष व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व हरा रंग शुभ है।वाणी पर नियंत्रण रखें।राशि स्वामी शुक्र की शुभता में वृद्धि करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें व चावल का दान करें।भाग्य प्रतिशत -80%
वृश्चिक
धार्मिक अनुष्ठान व आध्यात्मिक उन्नयन का समय है।अष्टम गुरु व द्वादश सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मन को मंगलमय भक्ति मार्ग की तरफ मोड़ते हैं।आज का दिन छात्रों के मनोवांछित सफलता का है ।बुध गोचर बैंकिंग जाँब लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।नवरात्र अष्टमी को माता के महागौरी स्वरूप की पूजा करें।भाग्य प्रतिशत-80%
धनु
नवरात्र अष्टमी को मन माता दुर्गा के भक्ति में तन्मय रहेगा। शनि चतुर्थ, सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि में हैं।जाँब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। भाग्य प्रतिशत-75%
मकर
शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा व्यय भाव में मध्यम फल देंगे। गुरु खष्ठम हैं।ऑफिस में कार्य के प्रति समर्पित रहें।जाँब में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुुभ है।शनि व चन्द्रमा एक दूसरे से एकादश हैं।आज कोई न्यू बिजनेस डील होगी।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-75%
कुंभ
शनि द्वितीय व गुरु इस राशि से पँचम शिक्षा व संतान को शुभ फल दे रहे हैं। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। बिजनेस में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मङ्गल सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे।नीला व आसमानी रंग शुुभ हैै। भगवान विष्णु जी जी की उपासना करें।सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ अवश्य करें।भाग्य प्रतिशत-80%
मीन
इस राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे गुरु व दशम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि न्याय के कारक ग्रह होकर इसी राशि में विराजमान हैं। मङ्गल व गुरु गोचर पारिवारिक कार्यों में शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।नवरात्र अष्टमी को माता दुर्गा जी के 108 नाम का जप अवश्य करें।भाग्य प्रतिशत-75 %
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
