Aaj ka Rashifal 29 March 2025 (आज का राशिफल 29 मार्च 2025): ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आज का दिन मेष, सिंह, धनु जैसी राशियों के लिए करियर में सफलता और प्रोमोशन के योग बना रहा है, जबकि वृष, मकर और मीन राशि के जातकों को अपने व्यवसाय और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। छात्रों के लिए यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति अध्ययन में सफलता के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए प्रेम जीवन में रोमांच और खुशी के पल आएंगे, वहीं कुछ को अपने संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आर्थिक रूप से भी दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा, खासकर मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता आवश्यक है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो ब्लड प्रेशर, शुगर या अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। आज के विशेष उपाय ग्रहों की नकारात्मकता को कम करने में सहायक हो सकते हैं। शुभ रंग और शुभ अंक को अपनाकर आप दिन को और अधिक सकारात्मक बना सकते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें 29 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
Rashifal 29 March 2025
Aaj ka Rashifal 29 March 2025 (आज का राशिफल 29 मार्च 2025)
मेष - सूर्य-चंद्रमा द्वादश हैं। छात्रों के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। कॅरियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना व उड़द का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 01 व 09।
वृष - चंद्रमा एकादश है। शुक्र व चंद्रमा अनुकूल है। जॉब में प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जाब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।बीपी व शुगर के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग - नीला व हरा।
- शुभ अंक - 01 व 09।
मिथुन - जॉब में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। चंद्रमा दशम है। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।
- आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग - हरा व नीला।
- शुभ अंक - 03 व 07।
कर्क - नवम चंद्रमा व वृष के गुरु अनुकूल हैं। कॅरियर में सफलता है। बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
- आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक - 04 व 07।
सिंह - बिजनेसप्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। अष्टम चंद्रमा-सूर्य उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया जॉब को शुक्र सफल करेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। अन्न व फल का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 05 व 08।
कन्या - सप्तम चंद्रमा व सूर्य शुभ है। बुध व शनि गोचर मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हैं। छात्र अग्रिम अध्ययन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चंद्रमा जॉब संबंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण से संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें तथा उनको पीले वस्त्र व फल अर्पित करें। उड़द का दान करें।
- शुभ रंग - बैंगनी व नीला।
- आज का शुभ अंक - 05 व 08।
तुला - चंद्रमा-सूर्य षष्ठम हैं। व्यवसाय में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। नई व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु उपासना करें तथा तिल का दान करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 04 व 07।
वृश्चिक - चंद्रमा पंचम है। धन का आगमन होगा। मंगल व शुक्र जॉब व बिजनेस में संघर्ष के बाद ही सफलता देंगे। स्टूडेंट्स के कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें। मूंग का दान करें।
- शुभ रंग -पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 05 व 07।
धनु - गुरु चतुर्थ व चंद्रमा-सूर्य द्वितीय हैं। कॅरियर में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। पॉलिटिक्स में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनंद में रहेंगे।
- आज का उपाय - बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।
- शुभ रंग - बैंगनी व लाल।
- शुभ अंक - 04 व 07।
मकर - जॉब में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 05 व 06।
कुंभ - चंद्रमा व सूर्य एकसाथ द्वितीय हैं। बिजनेस को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान भैरव की उपासना करें। बटुक भैरो स्तोत्रम का पाठ करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 02 व 07
मीन - आज सूर्य व चंद्रमा एकसाथ इसी राशि में हैं। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। अपने निहित दायित्व को सही दिशा देंगे। स्टूडेंट्स का कॅरियर सफल रहेगा व अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में इमोशन से बचें। सुंदर यात्रा संभावित है। लव पार्टनर को फूलों का गुलिस्तां गिफ्ट करें।
- आज का उपाय - श्री सूक्त के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। चावल व गेंहू का दान करते रहें।
- शुभ रंग - नारंगी व सफेद।
- शुभ अंक - 01 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
