Aaj Ka Rashifal 26 January 2025 (आज का राशिफल): रविवार, 26 जनवरी का दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है तो कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस दिन मेष राशि वालों को इमोशनल होने से बचना है तो वृष राशि वाले हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं, मिथुन राशि वालों का कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा। सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाना चाहिए। यहां से जानिए अपनी राशि का हाल और कैसा रहेगा आपका दिन।
Aaj Ka Rashifal 26 January 2025 (आज का राशिफल) -
मेष- द्वितीय गुरु व 08:26 am के बाद नवम यानी भाग्य भाव का चन्द्रमा घर परिवार व कॅरियर के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। जाब में सभी कार्य बेहतर व अपने समय पर होगा। न्यू डील लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें । आज का उपाय -- कुम्भ माह में में माता भगवती जी की उपासना व दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -01 व 02
वृष- प्रातःकाल 08:26 के बाद चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। जाँब सम्बंधित कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। व्यवसाय में बेवजह के विवादों से बचें । रुके धन आगमन का संकेत है।इमोशन पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शुभ रंग --नीला व लाल । आज का शुभ अंक --04 व 08
मिथुन- चन्द्रमा सप्तम जाँब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -- श्री सूक्त पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा।आज का शुभ अंक -04 व 07
कर्क- 08 :26 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम व गुरु एकादश गोचर करेंगे। जाँब प्रोमोशन में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। घर परिवार में आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में यात्रा का सुख आ सकता है । प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। शिवलिंग पर गंगा जल व कुशोदक से भगवान का अभिषेक करें। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। शुभ अंक --04 व 07
सिंह- राशि स्वामी सूर्य खष्ठम व गुरु वृष में जाँब में उन्नति दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या दूर हो जाएगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --03 व 06
कन्या- 08:26 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु नवम है। बिजनेस वर्क में प्रोग्रेस से बहुत खुश रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। लगातार कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक -04 व 07
तुला- शुक्र व बुध बिजनेस से सम्बंधित जातकों को कुछ नवीन अवसर देकर लाभान्वित करेंगे। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। बिज़नेस में आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है।जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। चन्द्रमा तृतीय है। पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ करें। तिल का दान लाभकारी है। शुभ रंग --बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक --02व 06
वृश्चिक- मङ्गल व शुक्र फाइनेंस बिजनेस में आशातीत प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय को लेकर उत्साह बना रहेगा। मन आध्यात्मिक सानन्द से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शुक्र बेहतर है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान शिव जी के मंदिर जाएं व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 09
धनु- 08:26 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। गुरु खष्ठम मंगलमय है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा,क्रोध से बचिए। किसी सरकारी कार्य को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। तिल का दान भी करें। शुभ अंक --05 व 08। आज का शुभ रंग - लाल व पीला
मकर- द्वादश चन्द्रमा व्यय देंगे। जाँब में ऑफिस का वातावरण पहले से बेहतर होगा। अपने बिजनेस को अब सही दिशा दे सकते हैं। बहुत ज्यादा यात्रा मत करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य सुख पहले से बहुत बेहतर रहेगा। लीवर के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शनि के द्रव्य कम्बल व तिल का दान करें। शुभ अंक -04 व 08। आज का शुभ रंग -नीला व हरा
कुम्भ- चन्द्रमा एकादश शुभ हसीन। जाँब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में कोई न्यू प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय ---माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व दान पुण्य करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक - 06 व 08
मीन- गुरु तृतीय व 08:26 am के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में रहेंगे। जाँब परफॉर्मेंस पहले से बहुत बेहतर रहेगा। प्रोग्रेस अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। व्यवसाय को लेकर तनाव दूर होगा। स्टूडेंट्स कॅरियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय - विष्णु उपासना करें। शुभ रंग -पीला व सफेद। आज का शुभ अंक - 02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
