Aaj Ka Rashifal 23 January 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि किसी न किसी ग्रह से जुड़ी हुई है। ग्रहों की आध्यत्मिक ऊर्जा देवी-देवताओं से संबंधित होती है जिनके बदलाव मनुष्य के कर्मों के अनुसार होते हैं। इनसे हर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र, करियर, पढ़ाई और लव लाइफ में सकारात्मक के साथ-साथ नकारात्मक पहलु देखने पड़ सकते हैं। ज्योतिष गणनाओं पर आधारित राशिफल से आप अपने जीवनशैली में परिवर्तन करके धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि और यश पा सकते हैं। आने वाले राशिफल में सिंह, तुला, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ योग बन रहे हैं वही अन्य राशियों के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाएं बताएं गए जिन्हें करने से वो सुखी रहेंगे। यहां पर देखिए बृहस्पतिवार 21 जनवरी 2025 का विस्तृत राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 23 January 2025
23 January 2025 Rashifal In Hindi
मेष – चंद्रमा सप्तम है। मंगल व गुरु छात्रों के लिए अनुकूल है। आज का दिवस करियर को नई दिशा देने का है। व्यावसायिक प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। अभी नई बिजनेस डील से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ी परेशानी का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -आध्यात्मिक सुख के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक – 02 व 09
वृष - शुक्र व गुरु बिजनेस अच्छा करेंगे लेकिन जिस नए प्रोजेक्ट की कुछ दिनों पहले चाहत थी वो अब रुकने की संभावना है। पारिवारिक विवाद संभावित है। शुक्र वित्तीय प्रोग्रेस देगा। कुछ विशेष पारिवारिक कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य में विशेषकर कफ जनित प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। कंबल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक – 05 व 08
मिथुन - आज का दिन बिजनेस से संबंधित जातकों के लिए मंगलमय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। साइनस व कफ जनित रोग से प्रभावित लोग हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लंबी यात्रा की संभावना रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना आपको परेशान कर सकता है। आज का उपाय -विष्णु उपासना व कम्बल का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 05 व 08
कर्क - चंद्रमा तुला व गुरु वृष में है। करियर में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। मीडिया, बैंकिंग व मैनेजमेंट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। ऑफिस में तनाव का वातावरण बन सकता है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ अपेक्षाकृत अब अच्छी रहेगी। आज का उपाय - सफेद व पीले रंग के ऊनी वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक - 05 व 08
सिंह - चंद्रमा तृतीय शुभ है। संतान के करियर को लेकर खुश रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने का समय आ गया है। सही दिशा में कार्य करें।अपने अच्छे परिचय का आलम्ब लें। जॉब व व्यवसाय को लेकर अति प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में असत्य से बचें तो बेहतर है। आज का उपाय - अन्न व कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक - 05 व 07
कन्या- जॉब को नया स्वरूप देंगे। बिजनेस प्रगति अच्छी है। न्यू बिजनेस प्लान आपको संतुष्ट करेगा। बैंकिंग,आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग सफल रहेंगे। बुध स्किन प्रॉब्लम देता है। प्रेम का स्वरूप प्रदर्शित न होकर सुखद अनुभवजन्य रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर है। आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए गणेश उपासना करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 04 व 08।
तुला- राशि स्वामी शुक्र वित्त लाभ देंगे। इस राशि के गोचर रत चंद्रमा फाइनेंस सेक्टर के लिए बहुत ही सफलतापूर्वक परिणाम प्रदान करेंगे। आपकी कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मानसिक भय से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हेल्थ के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -03 व 08।
वृश्चिक- मंगल बहुत बेहतर नहीं हैं। चंद्रमा द्वादश हैं। जॉब डेस्क पर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा लेकिन अपनी पोजिशन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में शुक्र की अनुकूलता प्रेम में माधुर्यता देगी। आज का उपाय - भगवान श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। शुभ अंक - 01 व 02।
धनु - सूर्य द्वादश व चंद्रमा एकादश हैं। जॉब में अपने वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। राशि स्वामी गुरु व चंद्रमा का आशीर्वाद बना रहेगा। किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। प्रेम में अत्यंत दैहिक आकर्षण से बचें। मन को सपर्पित करें। आज का उपाय - विष्णु जी की उपासना से किसी भी प्रकार के संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ बेहतर करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र की उपासना करनी होगी। असत्य से बचें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 03 व 07।
मकर - शनि द्वितीय है। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। चंद्रमा दशम है। जॉब में थोड़ा उलट फेर संभावित है। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य में कफ जनित रोग बढ़ सकते हैं। बुध व राशि स्वामी शनि शुभ व मंगलमय फल देंगे। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -शंकर जी की उपासना करें व पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 03 व 07।
कुंभ – चंद्र नवम व शनि इसी राशि में हैं।बिजनेस वर्क एकाएक बढ़ सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें। लव लाइफ में तनाव रह सकता है। आज का उपाय – सुंदरकाण्ड का पाठ व पीपल को दूध ,जल व शहद अर्पित करते रहें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक - 05 व 07।
मीन - गुरु तृतीय व चंद्र अष्टम हैं। बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों व परिवार का बहुत योगदान रहेगा। गुरु विद्वता व विनम्रता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। भावुकता से बचें। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 02।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
