Aaj Ka Rashifal 2 July 2024 (आज का राशिफल 2 जुलाई 2024) : सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। मङ्गल मेष,शनि कुम्भ,राहु मीन तथा बुध व शुक्र मिथुन राशि में रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु एकसाथ वृष राशि में रहेंगे। मेष राशि वाले आज के दिन लव लाइफ में इमोशन से बचें। वहीं मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज के दिन सिंह राशि के जातक काम को लेकर तनाव में रहेंगे। मकर राशि के जातक को व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातक को धन का लाभ होगा। यहां पढ़ें सारी राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष
दूसरे भाव का चन्द्रमा व गुरु आर्थिक लाभ देगा। परिवार में कुछ परेशानी आना सम्भव है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय - व्यवसाय में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
वृष
आज चन्द्रमा व गुरु इसी राशि में हैं। आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय --सवा किलो उड़द का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके समाधान के लिए हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
शुभ अंक --05 व 06
मिथुन
आज का दिन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। गुरु द्वादश शुभ है। बिजनेस के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सात अन्न मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क
एकादश गुरु व चन्द्रमा लाभ देंगे। परिवार में गृह निर्माण सम्बन्धी नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय --गेंहू का दान करें। शिवलिंग पर गंगा जल,चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग- नारंगी व बैगनी
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
सूर्य राशि स्वामी होकर एकादश लाभान्वित करेंगे। जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय - धार्मिक पुस्तको का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग --नारंगी व सफेद।
शुभ अंक --02 व 09
कन्या
बुध व शुक्र कर्म भाव में है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्रमा एकसाथ वृष में है। छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही उनको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय --सूर्योपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --04 व 08
तुला
राशि स्वामी शुक्र बिजनेस को लेकर नवीन अवसर देंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।
आज का उपाय --घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग --नारंगी व नीला।
शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक
मङ्गल मेष व चन्द्रमा वृष में हैं। कहीं दूर धार्मिक यात्रा पर जाने का मन होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
धनु
गुरु धार्मिक कार्यों में बिजी करेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। शनि स्वास्थ्य को लेकर परेशान कर सकते हैं। जॉब को लेकर तनाव सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें।
आज का उपाय -तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
मकर
पंचम चन्द्रमा व गुरु मङ्गलमय हैं। व्यवसाय में लाभ रहेगा। आप सकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा।
आज का उपाय --सूर्य उपासना आपकी सहायता करेगी। सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 06
कुम्भ
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ रहेंगे। आप का करियर प्रोग्रेस की तरफ है। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उदर विकार व नेत्र स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दे सकते हैं। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करे ।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
शुभ अंक --,01 व 08
मीन
स्वामी गुरु व चन्द्रमा एकसाथ तृतीय स्थान पर व्यापार में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता दिलाएंगे। व्यवसाय सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -माता पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य व माता का आशीर्वाद चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाता है।
शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
