Aaj Ka Rashifal 15 March 2025: आज मेष राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है। कार्यस्थल पर आप अच्छा काम करेंगे। लेकिन वाणी पर संयम बरतना होगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। करियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। फलों व तिल के दान से लाभ मिलेगा। कर्क राशि वाले आज धार्मिक यात्रा पर जायेंगे। जानिए आज का पूरा राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 15 March 2025
आज का राशिफल 15 मार्च 2025
मेष- चन्द्रमा खष्ठम है। शनि एकादश हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। जॉब के लिए समय कुछ नया करने का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे।युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला, शुभ अंक --02 व 03
वृष-जॉब में नवीन कार्यों की सम्भावना है। चन्द्रमा पँचम मंगलमय हैं। ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा , फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -- हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला शुभ अंक --04 व 08
मिथुन--- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु द्वादश है। जॉब के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---भगवान गणेश जी की उपासना करें। फलों व तिल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व आसमानी । शुभ अंक --03 व 08
कर्क--जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं, लगातार डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धार्मिक यात्रा करेंगे। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अनार व फलों का दान करें। शुभ रंग ---सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक --06 व 09
सिंह-आप बिजनेस में न्यू डील से प्रोग्रेस है। चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे, उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक--05 व 08
कन्या- चन्द्रमा इसी राशि में है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजनेन्ट का ध्यान रखें। कुछ नया कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। आज का उपाय --- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला । आज का शुभ अंक --03 व 09
तुला- चन्द्रमा द्वादश अनुकूल है। शुक्र मंगलमय है। गारमेंट्स व ज्वेलरी बिजनेस से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --शिव जी की उपासना करें। तिल का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक ---03 व 08
वृश्चिक-ऑफिस में किसी डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 07
धनु- गुरु खष्ठम है। आज किसी सरकारी कार्य में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान बाहूक का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --02 व 03
मकर-बिजनेस में सफलता है। चन्द्रमा नवम व शनि द्वितीय है। फैमिली में सुख शांति का वातावरण पहले से बेहतर करें, सामंजस्य बढ़ाएं। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान सहायक है। शुभ अंक -हरा व आसमानी।आज का शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। आज का शुभ अंक --04 व 08
मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम है। छात्रों के करियर में सफलता है। बिजनेस में सक्सेस रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही सफल दिशा में व्यापार को ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। विद्वानों का योगदान रहेगा। आज का उपाय ---महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।सात अन्न का दान शुभ है। आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
