Aaj Ka Mithun Rashifal 27 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) –मन में उत्साह है कि आप अपने काम और कारोबार को बड़ी तरक्की और बड़ी सफलता के रास्ते पर ले जा सकें और इस प्रयास में आप कामयाब भी हुए हैं जिसके चलते आपका भरोसा बढ़ा है, और अब अपनी मेहनत से अपने हालात को बेहतर किया जा सकता है।
क्या करें –अपने काम और कारोबार को इस नजर से देखना होगा जिसमें आप अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों को संभाल सकें. अगर आपके साथी-सहयोगियों से या आसपास के लोगों से किसी भी तरह की उलझन है तो उसे भी संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. कामकाज से जुड़े जो भी दबाव हैं, उनसे भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है.
क्या न करें –पैसे के लेन-देन का बुरा असर अपने कामकाज से जुड़ी किसी भी स्थिति पर बिल्कुल ना पड़ने दें. खुद पे भरोसा भी रखना होगा और अपने प्रदर्शन को भी बहुत बेहतर करना होगा ताकि आपकी ओर से किसी भी तरह की कमी ना रहे.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता ऐसा है जिसे ध्यान पूर्वक समझने की भी और संभालने की भी जरूरत है, मतभेद बहुत आसानी से उभर सकता है और किसी पे भी कोई दबाव बनाते चले जाने से नुकसान हो सकता है. इसलिए ऐसा भरोसा जताने की कोशिश करें कि आप उस रिश्ते को सारी उमर निभाना चाह रहे हैं.
धन-दौलत - आमदनी को बढ़ाना और फिर उसे बनाए रखना एक चुनौती होती है, कामकाज की स्थिति बेहतर हो रही हो तो लाभ बनने की संभावना भी बन जाती है पर इसका यह मतलब नहीं है कि सबकुछ अपने आप संभलता चला जाएगा. उसके लिए आपको सही योजना बनानी पड़ेगी ताकि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर सकें.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
