Aaj Ka mithun Rashifal 10 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – खुद पर भरोसा करना होगा तभी जाकर आपकी कोशिशें कारगर हो पायेंगी। अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास में आपको लोगों से भी अच्छी सलाह लेने की जरूरत पड़ेगी। कुछ नया सीखने के प्रयास में आपको अपनी चुनौतियों पर तो काम करना ही होगा।
Gemini Horoscope, 10 January 2023
क्या करें – लोगों से तालमेल बढ़ाने का प्रयास करेंगे तो उसका अच्छा फल जरूर मिलेगा। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभालने के लिए भी आपको अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को तो हटाना ही पड़ेगा।
क्या न करें – अपनी आमदनी को किसी भी तरह के खतरे में न डालते चले जाएँ। बार बार उभरते हुए खर्चों की वजह से जो नुकसान हो रहा है उसको हल्के में लेते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।
सेहत – सेहत के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। अपनी या अपनों की सेहत अगर बिगड़ जाए तो उसकी वजह से भी नुकसान भरी परिस्थितियाँ बन सकती हैं और खर्चे बेकाबू हो सकते हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
